Chhattisgarh

भीषण गर्मी से बेहाल हुए गजराज : सूंड से खुद पर पानी डालकर शरीर को कर रहा ठंडा, देखिए VIDEO

रायगढ़। छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी पड़ रही है, जिससे आम लोगों का जनजीवन अस्त- व्यस्त हो गया है। भीषण गर्मी से इंसानों का ही वन्यजीवों का हाल भी बेहाल हो गया है। इसी कड़ी में मंगलवार को रायगढ़ के बंगुरसिया इलाके से भीषण गर्मी से बेहाल हाथी का वीडियो वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में हाथी सूंड से खुद पर पानी डालकर गर्मी से राहत पाने की कोशिश करता दिखाई दे रहा है। इलाके में दो दर्जन से अधिक हाथियों का दल कर रहा विचरण ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। वन विभाग की टीम अलर्ट मोड पर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है।

पोखर के पानी से नहा रहा हाथी
यह दिलचस्प नजारा रायगढ़ और ओडिशा सीमा क्षेत्र में देखने को मिला, एक हाथी गांव के पास बने पानी के पोखर में पहुंचता है। वह भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए अपनी सूंड से बार-बार शरीर पर पानी डालता हुआ दिखाई दे है। हाथी को इस अंदाज में नहाते देख आसपास मौजूद ग्रामीणों ने इस खूबसूरत वीडियो को अपने मोबाइल में कैद कर लिया।

विशेषज्ञों ने लोगों को दी सतर्क रहने की सलाह
इस वीडियो के सामने आने के बाद विशेषज्ञों का कहना है कि लगातार बढ़ती गर्मी और जंगलों में पानी की कमी के कारण वन्यजीवों का आबादी वाले क्षेत्रों की ओर आना बढ़ सकता है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने और वन्यजीवों से दूरी बनाए रखें।

Related Articles

Back to top button