8 साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म: खेत पर अकेला पाकर किया रेप, पड़ोस में रहने वाले युवक ने ही किया दुराचार

[ad_1]

अशोकनगर25 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अशोकनगर के चंदेरी थाना क्षेत्र के एक मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बच्ची अपने खेतों पर गई हुई थी, इस दौरान अकेला पाकर उसके साथ दुराचार किया। इसी दौरान बच्ची की दादी ने आरोपी को देख लिया तो वह वहां से भाग गया।

रविवार शाम के समय 8 साल 9 माह की बच्ची अपने दादा के साथ खेतों पर गई थी। जैसे ही बच्ची दादा से कुछ दूर गई तो आरोपी बच्ची को अपने साथ ले गया। कुछ समय बाद जब दादी खेतों पर पहुंची तो उसने देखा कि गांव का आरोपी उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। बच्ची की दादी बचाने के लिए पहुंची तो वह वहां से भाग गया। यह बात घर पर जाकर परिजनों को बताई। तब जाकर वह लोग चंदेरी थाने पहुंचे और दुष्कर्म के आरोपी पर मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button