‘स्वयंभू’ स्टार निखिल सिद्धार्थ ने सेट से शेयर की अपनी खास तस्वीर, फिल्म की रिलीज को लेकर कहीं बड़ी बात

0.निखिल सिद्धार्थ ने ‘स्वयंभू’ की रिलीज डेट को लेकर दिया बड़ा हिंट, जानें क्या कहा
मुंबई। फिल्म का चाहे टीज़र हो या पहला गाना ‘रा रा धीवरा’, ‘स्वयंभू’ का हर एसेट एक बड़ी सफलता साबित हुई है। फ़िल्म की बड़े स्केल वाली दुनिया की एक झलक पेश करते हुए, मेर्क्स ने हर प्रमोशनल एसेट ने दर्शकों के उत्साह को अलग लेवल पर पहुंचाया है, और अब उन्होंने इस सिलसिले को संयुक्ता के लिए एक स्पेशल बर्थडे वीडियो के साथ आगे बढ़ाया है।
‘स्वयंभू’ अपनी टीजर रिलीज के बाद से साल की सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली फिल्म में से एक बन गई है। टीजर को मेकर्स ने शानदार, बड़े, और जबरदस्त बैकड्रॉप पर रची गई कहानी के साथ पेश किया है, जिसके लिए इसे हर तरफ से सराहना मिल रही है। यह फिल्म 2,500 से ज़्यादा CG शॉट्स और एक एक्सटेंसिव 175-दिनों की शूट के साथ सिर्फ दर्शकों के बीच उत्साह की लहर ही पैदा नहीं कर रही है, बल्कि जबरदस्त पैन-इंडिया स्पेक्टेकल डिलीवर करने की तैयारी भी कर रही है।
इन सब के बीच, एक्टर निखिल सिद्धार्थ ने शूट के बीच ली हुई अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए, यह वादा किया है कि फ़िल्म एक मल्टीलिंगुअल पैन-इंडिया रिलीज़ होगी, जिसे दुनिया भर में रिलीज़ किया जाएगा। तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है:
“SWAYAMBHU एक मल्टी-लैंग्वेज पैन इंडिया फिल्म होने वाली है, जो देशभर में और दुनियाभर में रिलीज होगी।
अच्छी चीजों में समय लगता है।
हम लगभग पहुंच ही गए हैं…
मैंने कभी नहीं सोचा था कि एक फिल्म के लिए 175 दिनों तक शूटिंग करनी पड़ेगी और 2500 ग्राफिक्स शॉट्स करने पड़ेंगे।
लेकिन… रच्चा लेपाडानिकी रेडी… रिलीज डेट का ऐलान जल्द होने वाला है
#TFI #TeluguCinema #TrailerComingSoon”
भारत के शानदार गोल्डन ऐरा के समय पर स्थापित इस कहानी का टीज़र न सिर्फ विरासत, साहस से रूबरू कराता है बल्कि सांस्कृतिक महत्व भी समझाता है। कहानी के केंद्र में ‘सेंगोल’ का शक्तिशाली प्रतीक है, जो विरासत और सम्मान की कहानी की ओर इशारा करता है। रिलीज़ हुए टीजर में एक्ट्रेस को ‘भूमि’ के किरदार में देखा जा सकता है, जो कि हिम्मतवाली होने के साथ ही निडर और शाही योद्धा के लुक में नज़र आ रही हैं। उनके इस किरदार में ताकत और हिम्मत का एक अनोखा मेल देखा जा सकता है, जो फिल्म की अनोखी दुनिया के साथ बिल्कुल सही मेल खाता है।
इस प्रोजेक्ट के लिए एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के कई टैलेंटेड टेक्नीशियंस और क्रिएटिव माइंड एक साथ आए हैं। कृष्णमाचारी के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म का म्यूजिक रवि बसरूर ने दिया है, जिन्हें KGF और सालार में दिए गए म्यूजिक के लिए जाना जाता है। वहीं, फिल्म के सिनेमेटोग्राफी की कमान ‘बाहुबली’ और ‘RRR’ जैसी फिल्मों के लिए काम कर चुके सिनेमेटोग्राफर केके सेंथिल कुमार संभाली है। ‘बाहुबली’ फेम तम्मीराजू फिल्म की एडिटिंग संभाल रहे हैं, वहीं कई और जाने-माने नाम भी इस प्रोजेक्ट का हिस्सा हैं। इस फिल्म की शूटिंग करीब 170 दिनों तक चली है, और अपनी कहानी स्केल और बैकड्रॉप के यह साल की सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली फिल्मों में से एक बन गई है।
‘स्वयंभू’ को पिक्सल स्टूडियोज़ के भुवन और श्रीकर द्वारा प्रोड्यूस किया है। भारत के समृद्ध इतिहास और उसकी सदियों पुरानी गौरवगाथा को समर्पित इस एपिक फिल्म को 2026 की गर्मियों में दुनियाभर में रिलीज़ किया जाएगा।




