मोहनलाल स्टारर अगली बड़ी फिल्म L367 को लेकर बढ़ी एक्साइटमेंट, डायरेक्टर विष्णु मोहन ने दिए बड़े खुलासे के संकेत!

मुंबई। मोहनलाल स्टारर L367 को लेकर बढ़ा सस्पेंस, कल सुबह 11:11 बजे डायरेक्टर विष्णु मोहन करेंगे बड़ी घोषणा,मोहनलाल स्टारर L367 को लेकर डायरेक्टर विष्णु मोहन कल सुबह 11:11 बजे देंगे बड़ा अपडेट, दर्शकों के बीच बढ़ी अनाउंसमेंट
गोकुलम गोपालन ने इस फिल्म को एस. गोकुलम मूवीज के बैनर तले प्रोड्यूस किया है। फिल्म में मोहनलाल मुख्य भूमिका में हैं, जबकि इसका डायरेक्शन नेशनल अवॉर्ड विनर फिल्ममेकर विष्णु मोहन कर रहे हैं!
मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल के अपकमिंग प्रोजेक्ट ‘L367’ के बारे में जब से खबर सामने आई है, तब से दर्शकों के बीच उत्साह का माहौल देखने मिल रहा है। ‘L367’ फिल्म इंडियन सिनेमा में एक नया मुकाम हासिल करने की तैयारी में है। कहा जा रहा है कि फिल्म के जरिए जियोपॉलिटिकल रियलिज्म, इंसानी भावनाओं के साथ- साथ शानदार टेक्नोलॉजी को एक संग लाया जाने वाला है। इस दिलचस्प प्रोजेक्ट को लेकर दर्शकों के बीच बढ़ते उत्साह के बीच अब फिल्म के डायरेक्टर ने कल सुबह 11:11 बजे एक बड़ी घोषणा करने की ओर इशारा किया है।
मोहनलाल स्टारर प्रोजेक्ट ‘L367’ के डायरेक्टर विष्णु मोहन ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर फिल्म से जुड़ा एक खास पोस्ट शेयर किया है। पोस्ट से यह संकेत मिल रहा है कि कल यानी 5 सितंबर को सुबह 11:11 बजे कुछ बड़ा होने वाला है। पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है:
“#L367 जुड़े रहें!” बता दें कि अपकमिंग प्रोजेक्ट L367 का डायरेक्शन नेशनल अवॉर्ड जीतने वाले फिल्ममेकर विष्णु मोहन कर रहे हैं। विष्णु जो मलयालम फिल्म इंडस्ट्री से ताल्लुक रखने हैं, उन्हें उनकी पॉलिटिकल ड्रामा ‘मेप्पडियान’ (2022) के डायरेक्शन के लिए जाना जाता है। इस फिल्म के लिए उन्होंने बेस्ट डेब्यू फिल्म ऑफ ए डायरेक्टर का नेशनल फिल्म अवॉर्ड अपने नाम किया था।
फिल्म को गोकुलम गोपालन ने प्रोड्यूस किया है, जबकि बैजू गोपालन और वी. सी. प्रवीण इसके को-प्रोड्यूसर हैं, जबकि कृष्णमूर्ति ने एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर की कमान संभाली है।




