Chhattisgarh

सुमित्रा देवी धीवर का निधन: कल गृहग्राम कोसा में होगी अंतिम संस्कार

जांजगीर-चांपा ,4 सितंबर 2026/ भूतपूर्व सैनिक संतराम धीवर की धर्मपत्नी सुमित्रा देवी धीवर का आज देहावसान हो गया। कल उनकी अंतिम संस्कार गृहग्राम कोसा में होगी। सुमित्रा देवी धीवर के पति संतराम धीवर (भूतपूर्व सैनिक )1971 का भारत-पाकिस्तान युद्ध 3 दिसंबर से 16 दिसंबर 1971 के बीच लड़ा गया। मात्र 13 दिनों का एक ऐतिहासिक सैन्य संघर्ष था, जिसके परिणामस्वरुप पूर्वी पाकिस्तान स्वतंत्र होकर एक नया देश बांग्लादेश बना। इस युद्ध मे श्री संतराम धीवर जी शामिल होकर अदम्य साहस का परिचय देते हुए देश की रक्षा मे भूमिका निभाये थे।


छत्तीसगढ़ युवा धीवर समाज ने अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान और शोक संतृप्त परिवार को इस दुखद घड़ी को सहने की ताकत प्रदान करें।
ओम शांति ॐ

Related Articles

Back to top button