बाल समुन्द जलाशय मे होगा बाढ़ आपदा बचाव पर मॉक एक्सरसाइज का आयोजन, कलेक्टर ने सभी आवश्यक तैयारी सुनिश्चित करने के दिये निर्देश

बलौदाबाजार,18 अगस्त 2026। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के निर्देश पर बाढ़ आपदा से बचाव पर जिला स्तरीय मॉक एक्सरसाइज 20 अगस्त 2026 को पलारी स्थित बाल समुन्द जलाशय मे किया जाएगा। कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने समय -सीमा की बैठक मे मॉक एक्सरसाइज की तैयारी की समीक्षा करते हुए सभी सम्बंधित विभाग के अधिकारियो को आवश्यक तैयारी के साथ मौक़े पर उपस्थित रहने के निर्देश दिये।
मॉक एक्सरसाइज प्रातः 9 बजे से बाल समुन्द जलाशय मे शुरू होग़ा जिसमें पुलिस,राजस्व, जिला सेनानी,जल संसाधन, जनसम्पर्क, स्वास्थ्य, लोक निर्माण, विद्युत, खाद्य, पीएचई, परिवहन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, औद्योगिक सुरक्षा, कोषालय,कृषि,पशु चिकित्सा एवं दूरसंचार विभग के अधिकारी शामिल होंगे। मॉक ड्रिल आयोजन हेतु अपर कलेक्टर ए.आर. टंडन को जिला इंसिडेंट कमांडर,सभी एसडीएम को अनुविभाग इंसिडेंट कमांडर बनाए गए हैं।
कलेक्टर श्री शर्मा ने स्वामित्व योजना अंतर्गत तहसील टुण्डरा एवं कसडोल द्वारा स्वामित्व कार्ड वितरण पूर्ण करने वाला पहला तहसील बनने पर सरहना करते हुए अन्य तहसीलो को अगले 25 दिन मे स्वामित्त्व कार्ड वितरण पूर्ण कराने के निर्देश दिये।उन्होंने बताया कि स्वामित्व कार्ड वितरण मे बलौदाबाजार भाटापारा जिला प्रदेश मे दूसरा स्थान पर है। उन्होंने सुघ्घर छत्तीसगढ़ अभियान अंतर्गत योजनाओं के संतृप्तिकरण हेतु जिले के सभी ग्राम पंचायतों मे आगामी 20 अगस्त से लगने वाले शिविरकी तैयारी के सम्बन्ध मे आवश्यक निर्देश दिये।
इस दौरान ई -ऑफिस,सीएम हेल्पलाइन, लंबित राजस्व प्रकरण, सीपी ग्राम्स,मुख्यमंत्री जनदर्शन,एग्रीस्टेक पंजीयन, डिजिटल किसान किताब, सेवा सेतु पोर्टल,न्यायालयीन प्रकरण आदि की समीक्षा की गई।
बैठक में नवपदस्थ डीएफओ पंकज कुमार कमल,सीईओ जिला पंचायत सुश्री दिव्या अग्रवाल,अपर कलेक्टर सुश्री दीप्ति गोते,ए. आर. टंडन, निशा नेताम मड़ावी, सीमा ठाकुर सहित सभी एसडीएम,जनपद सीईओ एवं विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे।





