उमरिया में तेंदुए की मौत: 2 आरोपियों को वनविभाग ने पकड़ा, करंट लगाकर ली थी जान

[ad_1]
उमरिया26 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

वन मंडल उमरिया के घुनघुटी परिक्षेत्र में तेंदुआ का शव मिलने के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी मच गई और जानकारी लगते ही वन विभाग के अधिकारी कर्मचारी मौके पर पहुंचे। जांच में जुट गए। मौके पर डॉग स्क्वॉड को भी बुलाया गया।घुनघुटी वन परिक्षेत्र के धौरई बीट के राजस्व एरिया में नर तेंदुआ का शव मिला है।जिसकी उम्र लगभग 3 वर्ष बताई जा रही है ।शव की सूचना मिलते ही मौके पर वन विभाग के अधिकारी कर्मचारी पहुंचकर जांच में जुट गए हैं। तेंदुए की मौत करंट लगने की वजह से हुई है। 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
अनुविभागीय अधिकारी कुलदीप त्रिपाठी ने बताया कि घुनघुटी परिक्षेत्र के धौरई बीट में तेंदुआ का शव मिला है। तेंदुआ की उम्र लगभग 3 वर्ष है। करंट लगाया गया था। जांच चल रही है। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
खबरें और भी हैं…
Source link
Follow Us