सोलापुर मंडल में चल रहा है नॉन इंटरलॉकिंग कार्य: पश्चिम मध्य रेलवे से गुजरने वाली 3 रेलगाड़ियों को किया गया निरस्त

[ad_1]

जबलपुरएक घंटा पहले

मध्य रेलवे के सोलापुर मंडल में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य चल रहा हैं, इसको देखते हुए रेल प्रशासन ने आगामी 14 दिनों के लिए पश्चिम मध्य रेलवे से गुजरने वाली तीन रेलगाड़ियां को निरस्त कर दिया हैं। रेल प्रशासन के मुताबिक मध्य रेलवे के सोलापुर मंडल के दौंड-मनमाड़ रेल खण्ड में दोहरीकरण रेल लाइन जोड़ने के लिए कराए जा रहे इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग कार्य के चलते प्री नॉन/नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य दिनांक 04.10.2022 से 18.10.2022 तक किया जाएगा।

नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण यहां से गुजरने वाली रेलगाड़ियों को निरस्त एवं परवर्तित मार्ग से चलाने का रेल प्रशासन ने निर्णय लिया गया है। बताया जा रहा है कि नॉन इंटरलॉकिंग कार के पूरा होते ही गाडियों की समयबद्धता एवं गति में तेजी आयेगी। रेल विकास से संबधित इस कार्य के दौरान पश्चिम मध्य रेल से प्रारम्भ होने तथा गुजरने वाली कुछ यात्री गाड़ियों का चलन प्रभावित रहेगा।

निरस्त की गई रेलगाड़ियाँ

1) गाड़ी संख्या 02132 जबलपुर-पुणे एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन दिनांक 09.10.2022 एवं 16.10.2022 को तथा गाड़ी संख्या 02131 पुणे-जबलपुर एक्सप्रेस स्पेशल दिनांक 10.10.2022 एवं 17.10.2022 को दो दिन अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी।

2) गाड़ी संख्या 22172 रानी कमलापति-पुणे हमसफर एक्सप्रेस दिनांक 08.10.2022 एवं 15.10.2022 को तथा गाड़ी संख्या 22172 पुणे-रानी कमलापति हमसफर एक्सप्रेस दिनांक 09.10.2022 एवं 16.10.2022 को दो दिन अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी।

3) गाड़ी संख्या 01922 वीरांगना लक्ष्मीबाई-पुणे साप्ताहिक एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन दिनांक 05.10.2022 एवं 12.10.2022 को तथा गाड़ी संख्या 01921 पुणे-वीरांगना लक्ष्मीबाई एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन दिनांक 06.10.2022 एवं 13.10.2022 भी अपने प्रारंभिक स्टेशन से दो दिन निरस्त रहेगी।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button