भारत जोड़ों यात्रा के समर्थन में रैली: कांग्रेस नेताओं ने विजयराघवगढ़ किले से निकाली यात्रा, विजेन्द्र मिश्रा ने कहा- मंहगाई, बेरोजगारी से लोग परेशान

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Katni
  • Congress Leaders Took Out A Journey From Vijayraghavgarh Fort, Vijendra Mishra Said People Are Troubled By Inflation, Unemployment

कटनी6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ों यात्रा के समर्थन में जिले में भी यात्रा निकाली जा रही है। विजयराघवगढ़ में भारत जोड़ों यात्रा निकाली गई। भारत जोड़ों यात्रा में यात्रा के जिला प्रभारी पूर्व महापौर विजेन्द्र मिश्रा भी शामिल हुए।

भारत जोड़ा यात्रा प्रभारी विजेन्द्र मिश्रा ने कहा कि मंहगाई, बेरोजगारी से लोग परेशान हैं। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ों यात्रा के जनसमर्थन के लिए जिले के सभी ब्लाॅकों में यात्रा निकाली जा रही है। उन्होंने बताया कि 12 नवंबर को भी भारत जोड़ो यात्रा के समर्थन में कटनी शहर में रैली निकाली जाएगी।

भारत जोड़ो यात्रा के समर्थन में विजयराघवगढ़ में निकाली गई यात्रा किले से निकाली गई थी। यात्रा विजयराघवगढ़ के सभी मुख्य चौराहों और मार्गों से निकाली गई। यात्रा शामिल नेताओं ने बताया कि यात्रा को व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है।

ये रहे मौजूद
यात्रा कि दौरान कांग्रेस नेता विजेन्द्र मिश्र, नीरज सिंह बघेल, ब्लॉक अध्यक्ष शरद द्विवेदी, विकास पांडे, जनपद सदस्य कुंजी लाल, नेता गोलू खान, गुलाब पाल, पार्षद संतोष साहू, श्रवण बाबरी, सुरेन्द्र दुबे, अरविंद बड़गैंया, गुड्डू बड़गैंया, प्रकाश तिवारी सहित काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button