Utterpradesh

Mahakumbh 2025 : संगम तट पर मची भगदड़ : 15 लोगों की मौत, कई लोग गंभीर रुप से घायल, बढ़ सकती है मरने वालों की संख्या

प्रयागराज। महाकुंभ से जुड़ी इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक संगम नोज पर मची भगदड़ के कारण 15 लोगों की मौत हो गई। वहीं कई श्रद्धालु गंभीर रुप से घायल है। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। मरने वालों की संख्या अभी बढ़ सकती है। भगदड़ के बाद प्रशासन के अनुरोध पर सभी 13 अखाड़ों ने आज मौनी अमावस्या का अमृत स्नान (शाही स्नान) रद्द कर दिया है।

अखाड़ों का अमृत स्नान रद्द

महानिर्वाणी अखाड़ा के सचिव यमुना पुरी ने बताया कि हम लोग सबसे पहले स्नान करते हैं, लेकिन घटना के बाद हम लोगों ने अमृत स्नान न करने का निर्णय लिया है। जिन श्रद्धालुओं की मौत हुई है, उनके प्रति हमारी संवेदना है। इस दुख की घड़ी में हम सभी साधु संत पीड़ित परिवार के साथ हैं। बता दें कि प्रयागराज महाकुंभ में रात 1 बजे संगम नोज के पास भगदड़ मच गई। इस दौरान कई लोग घायल हो गए हैं. बताया जा रहा है कि लोग अफवाहों के चलते भागने लगे, जिसके वजह से भगदड़ मच गई। NSG कमांडो ने मोर्चा संभाल लिया है। संगम नोज क्षेत्र को सील कर दिया गया है।

बैरियर टूटने के बाद भगदड़ जैसी स्थिति

महाकुंभ में भगदड़ की खबर पर विशेष कार्याधिकारी कुंभ मेला प्राधिकरण अकांक्षा राणा का बयान आया है। उन्होंने कहा, “संगम नोज पर बैरियर टूटने के बाद भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई। इस घटना में कुछ लोग घायल हुए हैं, जिनका इलाज चल रहा है. कोई भी गंभीर नहीं है।

Related Articles

Back to top button