युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष की भारत जोड़ो यात्रा: गांव शिवपुरवा में लोगों के बीच जाकर कर रहे बदलाव की मांग, कहा- मंहगाई को रोकने के लिए करें मदद

[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Sidhi
- Demand For Change Is Being Made Among The People In Shivpurwa Village, Said Help To Stop Inflation
सीधी28 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

सीधी जिले के युवक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह दादू की अगुवाई में भारत जोड़ो यात्रा ग्राम शिवपुरवा पहुंची। भारत जोड़ो यात्रा में वह लोग आसपास के क्षेत्र के लोगों से रुबरू होते हैं, बल्कि लोगों की समस्याएं भी सुनने की कोशिश करते हैं। राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा पूरे देश में शुरू की है, वहीं यह यात्रा गांव-गांव तक पहुंच रही है।
पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने कुछ ही दिन पहले 2 अक्टूबर से भारत जोड़ो यात्रा का शुभारंभ किया है। यात्रा में टीम गांव-गांव तक जाती है। वह लोगों से बदलाव की मांग कर रही है।
कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सीधी देवेंद्र सिंह दादू ने बताया कि भाजपा के शासन काल में गरीबी, भुखमरी और महंगाई बढ़ रही है। कांग्रेस को इस बार जीत कर आना है। हम क्षेत्र में बढ़ती महंगाई को दूर भगाने के लिए लोगों से मदद मांगी है। इसी के लिए भारत जोड़ो यात्रा का शुभारंभ किया है।
यह लोग रहे मौजूद
भारत जोड़ो यात्रा के दौरान जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस देवेंद्र सिंह दादू, युवा नेता ज्ञानेंद्र अग्निहोत्री, यूका के उपाध्यक्ष सहित कई साथी मौजूद रहे।

Source link