Chhattisgarh

विष्णुदेव साय कैबिनेट के 11 बड़े फैसले, जानिए एक नजर में

रायपुर, 8जुलाई 2026/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक समाप्त। पढ़िए कैबिनेट के सभी बड़े फैसले, नई घोषणाएं और अहम निर्णय :-
✅ 1. बिजली भुगतान के लिए नई Direct Debit Mandate (DDM) व्यवस्था लागू होगी।
✅ 2. बस्तर फाइटर्स भर्ती एवं सेवा नियम-2026 में संशोधन।
✅ 3. निजी विश्वविद्यालयों की स्थापना व संचालन के नियम होंगे और मजबूत।
✅ 4. VAT संशोधन, वाणिज्यिक कर अधिकरण समाप्त होगा।
✅ 5. GST कानून में बदलाव, रिफंड प्रक्रिया होगी आसान और तेज।
✅ 6. औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन कानून में संशोधन, निवेशकों को मिलेगा लाभ।
✅ 7. Ease of Doing Business के लिए नया कानून, कारोबार होगा सरल और डिजिटल।
✅ 8. NRDA की OTS-2026 योजना को मंजूरी, भूखंड आवंटियों को राहत।
✅ 9. जल प्रदूषण नियंत्रण कानून के संशोधन को राज्य में लागू करने का फैसला।
✅ 10. भाड़ा नियंत्रण अधिनियम में संशोधन, किरायेदारी विवादों का होगा त्वरित समाधान।
✅ 11. राजनांदगांव में 2000 सीटों वाला अत्याधुनिक ऑडिटोरियम बनेगा।

कुल 11 फैसलों पर कैबिनेट की मुहर, उद्योग, शिक्षा, बिजली, निवेश, पर्यावरण और आम जनता से जुड़े कई अहम निर्णय।

Related Articles

Back to top button