कलेक्टर ने आज स्वयं श्रमदान कर कार्यालय की साफ-सफाई की
राजनांदगांव। कलेक्टर डोमन सिंह ने आज स्वयं श्रमदान कर कार्यालय की साफ-सफाई की। कलेक्टर के निर्देशानुसार सभी कार्यालयों, परिसर, सर्किट हाउस में साफ-सफाई का कार्य किया गया। उन्होंने कलेक्टोरेट परिसर के सभी कार्यालय का निरीक्षण किया। प्रत्येक माह के तीसरे शनिवार को कार्यालय की सफाई होगी।
Follow Us










