Chhattisgarh

शादी का झांसा देकर नाबालिग बालिका से अनाचार, 21 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा। नाबालिग बालिका को शादी का झांसा देकर अनाचार करने के मामले में शिवरीनारायण पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी की पहचान राजा कुमार यादव उर्फ सोनू (21), निवासी पकरिया पारा राहौद, थाना शिवरीनारायण के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना शिवरीनारायण में अपराध क्रमांक 254/2026 दर्ज किया गया था। मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 64(2)(एम) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 4 और 6 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू की गई। विवेचना के दौरान सामने आया कि आरोपी ने नाबालिग बालिका को शादी का झांसा देकर उसके साथ अनाचार किया था।

नाबालिग से संबंधित अपराध को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. यूलैण्डन यार्क के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी शिवरीनारायण तोमेश वर्मा के नेतृत्व में पुलिस सहायता केंद्र राहौद की टीम ने आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए आरोपी राजा कुमार यादव उर्फ सोनू को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को विधिवत न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। कार्रवाई में एएसआई राजेंद्र सिंह क्षत्रिय, प्रभारी पुलिस सहायता केंद्र राहौद सहित पुलिस स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button