इस दिवाली में महिला समूहों के बनाए गए रंगोली से सजेगा घर – आंगन
गरियाबंद। इस बार दीपावली त्यौहार में महिला समहों से बनाए गए रंगोली और सजावटी समानों से बाजार सजेगा, साथ ही इसे खरीदकर लोग अपने घरों की रौनक बढ़ाएंगे। महिला स्व सहायता समूहों से सबसे प्रमुख त्यौहार दिवाली को एक अवसर के रूप में देख रहे है। वे ऐसे उत्पादों के निर्माण में जुटे है, जिनसे उन्हें आय होगी।
गरियाबंद जिले के विकासखण्ड फिंगेश्वर अन्तर्गत ग्राम पंचायत कोमा के जय अम्बे स्व-सहायता समूह के सदस्य योगिता तारक, गायत्री चेलक, सरिता तारक, धनेश्वरी सोनवानी, गंगा बाई, दुलारी यादव, तेजीन यादव, कुन्ती तारक, सीता तारक, खुशबू तारक और छनिया यादव से दीपावली त्यौहार में उपयोग में लाये जाने वाले पूजा सामग्री के साथ-साथ लाल, हरा, पीला, नीला, नारंगी, बैगनी आदि रंगों की रंगोली बनाकर उसे पैकिंग भी कर रहे है। घरों में उपयोग होने वाले आकर्षक सजावटी सामग्री बनाने का कार्य भी उनसे किया जा रहा है।
समूह की सदस्यों ने बताया कि समय-समय पर अपने आय को बढ़ाने के लिए अनेक प्रकार की आजीविका गतिविधियों से जुड़ने का प्रयास किया जाता है। बिहान के मार्गदर्शन में समूह सदस्यों ने दीपावली को देखते हुए पर्व में उपयोग में लाए जाने वाले अनेक प्रकार की सामाग्रियों का उत्पादन, पैकेजिंग और विक्रय कार्य करने का निर्णय लिया गया। प्रारंभ में दीदीयों ने आर्टिफिशियल फूल बनाना शुरु किया। जिसका बाजार में अच्छी मांग आने पर सदस्यों ने त्यौहार के चलते इसके उत्पादन को बढ़ाया और साथ ही रंगोली की पैकिंग, पूजा सामग्री को बांस के टोकरी में आकर्षक तरीके से पैक करके विक्रय करने का कार्य प्रारंभ किया गया। समूह सदस्यों को उक्त गतिविधि के लिए 12000 रूपए का ऋण प्रदान किया गया। समूह ने आभी तक 22000 रूपए की सामग्री का विक्रय कर लिया है। जिसमें शुद्ध लाभ 10 हजार रूपए समूहों को मिला है।




