मिशन अंकुर अभियान: बच्चों ने सामाजिक संदेश देती हुई रंगोली बनाई

[ad_1]
दमोह35 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

प्राथमिक शाला सिमरी राजाराम में प्रतियोगिता, बच्चों ने बनाई रंगोली।
राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 निपुण भारत के तहत मिशन अंकुर अभियान को ध्यान में रखते हुए शासकीय प्राथमिक शाला सिमरी राजाराम में रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम के संयोजक शिक्षक भूपेंद्र जैन ने बताया कि बच्चों द्वारा विभिन्न रंगों से अक्षर, अंक, बारह खड़ी, जोड़ना एवं सामाजिक संदेश देती हुई रंगोली बनाई गई।
प्रतियोगिता में बच्चों ने स्वयं से संपूर्ण गांव के मुख्य स्थानों पर यह रंगोली बनाई जिससे बच्चों में आनंद का वातावरण रहा। वहीं ग्रामवासियों में जल ही जीवन है, स्वच्छ भारत, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जैसे रंगोली संदेश से सामाजिक जागरण का कार्य किया। शिक्षक जैन के द्वारा सभी बच्चों को रंग उपलब्ध कराए गए। शिक्षिका सुनीता सोनी, शीला कटारे, ईश्वर चक्रवर्ती ने निरीक्षण किया। इस मौके पर यश लोधी, शंकर, मंजेश, जूली, गजेंद्र, लक्ष्मी, आरुषि, यशपाल, योगिता, तुलसा, हरिशंकर, करण, रेखा, निर्मला, गेंदा, हेमवती, फूलबाई आदि बच्चों ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन एवं पुरस्कार वितरण भूपेंद्र जैन ने किया।
Source link