सागर में गोली मारकर किशोर की हत्या: शहर में माता की झांकियों के दर्शन करने गया था, घर लौटते समय सिर पर गोली मारी, कॉलोनी में पड़ा मिला शव

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Sagar
  • Went To See Mother’s Tableaux In The City, Shot On The Head While Returning Home, Dead Body Found In The Colony

सागर43 मिनट पहले

अस्पताल में रखा शव। मृतक विक्रम रजक। (फाइल फोटो)

सागर के मोतीनगर थाना क्षेत्र के छत्रसाल नगर में 17 वर्षीय किशोर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक रविवार रात शहर में माता की झांकियों के दर्शन कर घर लौट रहा था। कॉलोनी में शव पड़़ा देख लोगों ने मृतक के परिवार वालों को सूचना दी। घटनाक्रम की जानकारी मिलते ही मोतीनगर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है।

पुलिस के अनुसार विक्रम पुत्र हरिदास रजक उम्र 17 साल निवासी छत्रसाल नगर बाघराज वार्ड रविवार रात अपने दोस्तों के साथ शहर में माताजी के दर्शन करने के लिए गया था। देर रात करीब 1 से 2 बजे के बीच वापस अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान कॉलोनी में अज्ञात आरोपियों ने विक्रम के सिर पर गोली मार दी। कॉलोनी की एक महिला ने विक्रम को जमीन पर पड़ा देखा। उन्होंने अपने बेटे को जानकारी दी। जिसके बाद बेटे ने दोस्तों को बताया और मृतक के परिवार वालों को घटनाक्रम की खबर दी। सूचना मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। जहां विक्रम मृत अवस्था में पड़ा था।

सिर पर गोली लगी थी। मोतीनगर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा बनाया। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। शव परिवार वालों को सौंप दिया गया है। मामले में पुलिस ने मृतक के दोस्तों को पूछताछ के लिए थाने बुलाया है। अब तक हत्या के पीछे का कारण सामने नहीं आ सका है। मोतीनगर थाना प्रभारी गौरव तिवारी ने बताया कि मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है। संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button