Entertainment

वायरल हुआ जान्हवी कपूर का स्टनिंग लुक, तस्वीरें देख फैंस ने भरी आहें


सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने वाली बॉलीवुड की ‘धड़क’ गर्ल जान्हवी कपूर ने रविवार को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में जाह्नवी ने ऑफ व्हाइट कलर की डीप नेक वन पीस ड्रेस पहनी है। इसके साथ ही उन्होंने अपने बालों को हाई कवर कर बन के साथ स्टाइल किया है। वहीं कानों में उन्होंने लाॅन्ग इयररिंग पहनी है, जो उन पर काफी सूट कर रहा है।इन तस्वीरों में जान्हवी काफी बोल्ड और ग्लैमरस लग रही है।

फैंस को उनका यह स्टनिंग लुक काफी पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया पर जान्हवी की ये तस्वीरें वायरल हो रही है। फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने जान्हवी की इन तस्वीरों पर फायर वाली इमोजी बनाकर प्रतिक्रिया दी है। उल्लेखनीय है कि जान्हवी कपूर दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी और फिल्ममेकर बोनी कपूर की बेटी हैं।

उन्होंने साल 2018 में आई फिल्म धड़क से बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके बाद वह गुंजन सक्सेना : द कारगिल गर्ल, घोस्ट स्टोरीज, रूही जैसी कुछ फिल्मों में नजर आईं और दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बनाई। जान्हवी कपूर जल्द ही फिल्म ‘मिली’ और ‘बवाल’ में नजर आएंगी।

Related Articles

Back to top button