पितृपक्ष खत्म होते ही बाजार में बढ़ी रौनक: कपड़ा, बर्तन, इलेक्ट्रानिक और ज्वेलरी दुकानों पर पहुंचे ग्राहक

[ad_1]

बैतूल28 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

15 दिन का पितृ पक्ष खत्म होने के बाद नवरात्र शुरू होते ही लंबे समय से रुके हुए मांगलिक कार्य और खरीदारी के कार्य दोबारा शुरू हो गए। सोमवार को बाजार में नवरात्र के कारण तो रौनक रही ही साथ ही लंबे समय से खरीदारी को मुहूर्त नहीं होने के कारण टाल रहे ग्राहकों ने भी जमकर खरीदारी की। कपड़ा, इलेक्ट्रानिक दुकानों, ज्वेलरी की दुकानों पर काफी भीड़ रही।

सदर के कारोबारी मिथिलेश हारोड़े ने बताया कि नवरात्र के पहले दिन शुभ मुहूर्त का फायदा उठाने लोग दिन भर खरीदारी करने आए। लगभग एक दर्जन लेपटॉप और कंप्यूटर सोमवार को बिके। मोबाइल की बिक्री दिन भर हुई, लगभग एक दर्जन मोबाइल सोमवार को शुभ मुहूर्त पर बिके। इधर कपड़ा दुकानों पर भी लोगोें की भीड़ लगी रही। काेठी बाजार सीमेंट रोड के दुकान संचालक पीयूष भावसार ने बताया कि कपड़े की दुकानों पर सोमवार को विशेष भीड़ रही। नवरात्र के पहले दिन काफी बड़ी संख्या में लोग कपड़े खरीदने पहुंचे।

यूनिफार्म, जींस, शर्ट और छोटी बच्चियों के कपड़े भी बिके। लगभग 550 ग्राहक सोमवार को नवरात्र के पहले दिन दुकान पर पहुंचे। ज्ञात हो कि पितृ पक्ष में खरीदारी का शुभ मुहूर्त नहीं रहने के कारण लोग बाजार में खरीदारी करना पसंद नहीं करते हैं।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button