Entertainment

‘झाड़ फूंक’ का नया रोमांटिक गाना ‘बेतहाशा’ रिलीज़, जियो हॉटस्टार पर लगातार ट्रेंडिंग में बनी हुई है फिल्म

मुंबई। हॉरर और सस्पेंस से दर्शकों का मनोरंजन करने के बाद अब फिल्म में देखने को मिलेगा रोमांस का खूबसूरत अंदाज़, सुम्बुल तौकीर खान और हर्ष राजपूत की शानदार ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री ने गाने में डाली जान

हॉरर और सस्पेंस से भरपूर फिल्म ‘झाड़ फूंक’ अपनी रिलीज़ के बाद से ही दर्शकों के बीच लगातार चर्चा में बनी हुई है। जियो हॉटस्टार पर लगातार तीन हफ्तों से टॉप ट्रेंडिंग में शामिल इस फिल्म ने अब अपना नया गाना ‘बेतहाशा’ रिलीज़ किया है, जो फिल्म के रोमांटिक पहलू को खूबसूरती से सामने लाता है। एक ओर फिल्म को ओटीटी पर लगातार दर्शकों का प्यार मिल रहा है, वहीं दूसरी ओर नया गाना भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से लोकप्रिय हो रहा है।

सुम्बुल तौकीर खान और हर्ष राजपूत पर फिल्माया गया ‘बेतहाशा’ दोनों कलाकारों के बीच खूबसूरत रोमांटिक केमिस्ट्री को दर्शाता है। सूरज चौहान की सुरीली आवाज़ में सजे इस गाने में मधुर संगीत के साथ प्यार के खूबसूरत एहसास को पेश किया गया है। हॉरर और सस्पेंस से भरपूर फिल्म में यह गाना दर्शकों को एक अलग ही रंग और अंदाज़ से रूबरू कराता है।

गाने को लेकर अभिनेत्री सुम्बुल तौकीर खान ने कहा, “‘बेतहाशा’ बेहद खूबसूरत गाना है। इसका संगीत बहुत ही रोमांटिक और मधुर है। मुझे इसकी पूरी कंपोजिशन और इसे जिस खूबसूरती से तैयार किया गया है, वह बेहद पसंद आई। यह गाना प्यार के खूबसूरत एहसास को बखूबी बयां करता है और मुझे पूरा विश्वास है कि दर्शक भी इससे जुड़ाव महसूस करेंगे।”

फिल्म के निर्देशक राजन रामगोपाल वर्मा ने गाने और फिल्म को मिल रही प्रतिक्रिया पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, “सुम्बुल तौकीर और हर्ष राजपूत की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री बेहद खूबसूरत है। दोनों की जोड़ी को बहुत सोच-समझकर पेश किया गया है और उनके बीच के रोमांटिक पल काफी स्वाभाविक लगते हैं। फिल्म को मिल रहे दर्शकों के प्यार से हम बेहद खुश हैं। रिलीज़ के बाद से ही ‘झाड़ फूंक’ जियो हॉटस्टार पर ट्रेंड कर रही है और लगातार तीन हफ्तों तक ट्रेंडिंग में बने रहना पूरी टीम के लिए बेहद उत्साहजनक है। वहीं, सोशल मीडिया पर ‘बेतहाशा’ को मिल रही लोकप्रियता ने इस खुशी को और भी खास बना दिया है।”

नीव एंटरटेनमेंट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा प्रस्तुत इस फिल्म की कहानी और पटकथा राजन रामगोपाल वर्मा ने लिखी है। फिल्म का निर्देशन भी उन्होंने ही किया है। फिल्म के निर्माता शैलेश परिहार हैं, जबकि वृंदा ब्रह्मभट्ट सह-निर्माता हैं।

फिल्म में सुम्बुल तौकीर खान और हर्ष राजपूत के अलावा दिग्गज अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरे और अभिनेता यशपाल शर्मा भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर लगातार मिल रही लोकप्रियता और ‘बेतहाशा’ को मिल रहे शानदार रिस्पॉन्स के साथ ‘झाड़ फूंक’ दर्शकों के सामने हॉरर, सस्पेंस और रोमांस का दिलचस्प मेल लेकर आई है।

फिल्म ‘झाड़ फूंक’ जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रही है और इसका नया रोमांटिक गाना ‘बेतहाशा’ अब रिलीज़ हो चुका है।

Related Articles

Back to top button