Entertainment

मंदिरों से जुड़ी आस्था और प्राचीन कथाएँ, इस नवरात्रि सोनी पल लेकर आ रहा है माँ दुर्गा के नौ रूपों की महिमा ‘महोत्सव आदि शक्ति का’ में

  • लोकप्रिय अभिनेत्री श्रुति आनंद करेंगी कार्यक्रम की मेजबानी, 10 एपिसोड्स की यह विशेष सीरीज़ 11 अक्टूबर को शाम 7:30 बजे सोनी पल पर शुरू होगी

मुंबई, 9 अक्टूबर, 2026: इस नवरात्रि, सोनी पल अपने खास कार्यक्रम ‘महोत्सव आदि शक्ति का’ के माध्यम से दर्शकों को माँ दुर्गा के नौ रूपों की कथाओं, उनकी महिमा और उनसे जुड़े मंदिरों की यात्रा पर ले जाने के लिए तैयार है। 10 एपिसोड्स की यह विशेष सीरीज़ 11 अक्टूबर को शाम 7:30 बजे शुरू होगी। इसमें देश के अलग-अलग हिस्सों में स्थित उन पवित्र मंदिरों की कहानियाँ बताई जाएँगी, जो माँ दुर्गा के नौ रूपों से जुड़ी हैं।


हर एपिसोड में देवी के एक अलग रूप और उससे जुड़े एक नए स्थान की कहानी देखने को मिलेगी। पौराणिक कथाओं, इतिहास, परंपराओं और यात्रा को जोड़ने पर केन्द्रित यह कार्यक्रम हर रूप के महत्व के साथ उन मंदिरों की खासियत भी बताएगा, जहाँ उनकी पूजा की जाती है। ये कहानियाँ और परंपराएँ पीढ़ियों से हमारी संस्कृति का हिस्सा रही हैं।


लोकप्रिय अभिनेत्री श्रुति आनंद इस कार्यक्रम की मेजबानी करेंगी। वे दर्शकों को आस्था और खोज के इस सफर पर ले जाएँगी, जहाँ वे माँ दुर्गा के नौ रूपों से जुड़ी कथाओं और मंदिरों के महत्व को करीब से जान सकेंगे। कार्यक्रम में इन मंदिरों तक पहुँचने की व्यावहारिक जानकारी भी दी जाएगी, ताकि जो दर्शक दर्शन के लिए वहाँ जाना चाहें, वे हवाई, रेल या सड़क मार्ग से अपनी यात्रा की योजना बना सकें।

सोनी पल के प्रवक्ता ने कहा, “सोनी पल में हमारा प्रयास ऐसा कॉन्टेंट तैयार करना है, जो हमारे दर्शकों से गहराई से जुड़ सके। ‘महोत्सव आदि शक्ति का’ भारत के सबसे खास पर्वों में से एक नवरात्रि के अवसर पर आस्था, संस्कृति, यात्रा और कहानी कहने की परंपरा को साथ लाने का सार्थक माध्यम है।”

श्रुति आनंद, ‘महोत्सव आदि शक्ति का’ की होस्ट ने कहा, “महोत्सव आदि शक्ति का शो आस्था, संस्कृति और यात्रा का एक खूबसूरत संगम है। इस विशेष सीरीज़ के माध्यम से हम माँ दुर्गा के नौ रूपों को जानेंगे और देशभर के मंदिरों से जुड़ी कथाओं और उनके महत्व को दर्शकों तक पहुँचाएँगे। यह सफर मेरे लिए बहुत ही विशेष रहा है, क्योंकि मैं सिर्फ कार्यक्रम की मेजबानी नहीं कर रही, बल्कि दर्शकों के साथ मिलकर इन कहानियों को बारीकी से जान भी रही हूँ। मुझे उम्मीद है कि परिवार इस कार्यक्रम को साथ बैठकर देखेंगे, हमारी संस्कृति के बारे में कुछ नया जानेंगे और शायद इन अद्भुत मंदिरों के दर्शन करने के लिए भी प्रेरित होंगे।”

‘महोत्सव आदि शक्ति का’ के माध्यम से सोनी पल दर्शकों को आस्था, कथाओं और यात्रा से जोड़ते हुए माँ दुर्गा के विभिन्न रूपों और उनसे जुड़ी समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं को करीब से जानने का मौका देगा।

देखिए ‘महोत्सव आदि शक्ति का’ 11 अक्टूबर से शाम 7:30 बजे, सिर्फ सोनी पल पर।

Related Articles

Back to top button