Entertainment

धांडा न्योलीवाला की रॉ एनर्जी से सजा है एक्सेल म्यूजिक का पहला गाना ‘दो नंबरी’, रिलीज हुआ ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का डेब्यू ट्रैक

टीजर को मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब मिर्जापुर: द मूवी का ऑफिशियल ट्रेलर 11 अगस्त को रिलीज होगा। फिल्म 4 सितंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

मुंबई। अमेज़न एमजीएम स्टूडियोज और एक्सेल एंटरटेनमेंट लगातार मिर्जापुर: द मूवी से जुड़े हर नए अपडेट के साथ फैंस का उत्साह बढ़ा रहे हैं। अब मेकर्स ने फिल्म का पहला गाना ‘दो नंबरी’ रिलीज कर दिया है। इस गाने को मशहूर हरियाणवी रैपर धांडा न्योलीवाला ने गाया, लिखा और कंपोज़ किया है, बता दें कि इस ट्रैक के साथ धांडा बॉलीवुड में अपना डेब्यू भी कर रहे हैं। दमदार हरियाणवी बीट्स और जबरदस्त एनर्जी से भरपूर यह गाना मिर्जापुर की बेबाक और दमदार दुनिया को पूरी तरह दर्शाता है। फिल्म की सिनेमाघरों में रिलीज से पहले यह गाना उसके बढ़ते क्रेज में एक और नया रंग जोड़ता है।

एक्सेल म्यूजिक के पहले गाने ‘दो नंबरी’ की रिलीज के साथ ही 11 अगस्त को होने वाले ग्रैंड ट्रेलर लॉन्च को लेकर उत्साह और बढ़ गया है। टीजर को मिले शानदार रिस्पॉन्स के बाद मेकर्स हर नए अपडेट के साथ दर्शकों की एक्साइटमेंट को लगातार बढ़ा रहे हैं, जिससे हर नया रिवील पहले से भी ज्यादा बड़ा और दमदार साबित हो रहा है।

मिर्जापुर: द मूवी इस वक्त भारतीय सिनेमा की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक बन चुकी है। पहली बार इस सुपरहिट फ्रेंचाइज़ी को बड़े पर्दे पर लाया जा रहा है, जिसे लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है। अली फज़ल, पंकज त्रिपाठी और दिव्येंदु की अगुवाई वाली यह फिल्म ड्रामा, सत्ता की जंग और अलग ही लेवल के भौकाल से भरपूर एक नए चैप्टर का वादा करती है।

फिल्म में अभिषेक बनर्जी, रसिका दुगल, मोहित मलिक, शीबा चड्ढा, राजेश तैलंग, प्रमोद पाठक, श्रिया पिलगांवकर, हर्षिता शेखर गौर, श्वेता त्रिपाठी और सोनल एस चौहान भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह सभी कलाकार मिलकर इस फ्रेंचाइज़ी के नए चैप्टर को और भी दमदार बनाने वाले हैं।

मिर्जापुर: द मूवी को अमेज़न एमजीएम स्टूडियोज और एक्सेल एंटरटेनमेंट प्रस्तुत कर रहे हैं। फिल्म का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है, जबकि इसकी कहानी पुनीत कृष्णा ने लिखी है। रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने इसे एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले प्रोड्यूस किया है। वहीं कासिम जगमगिया और विशाल रामचंदानी इसके सह-निर्माता हैं। यह फिल्म 4 सितंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Related Articles

Back to top button