Chhattisgarh

‘अनुभव’ अभियान से मिल रहे सकारात्मक परिणाम – आईजी रामगोपाल गर्ग

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

बिलासपुर – पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज रामगोपाल गर्ग के द्वारा आम जनता से पुलिस के संबंध में फीडबैक लेने के लिये कल 05 फरवरी को प्रारंभ किये गये अनुभव अभियान के बेहद सकारात्मक परिणाम प्राप्त हये हैं। क्यू आर कोड के थाना चौकियों और कार्यालय में लगाने के साथ ही आम जनों ने अपने फीडबैक और सुझाव इसके जरिये भेजना शुरू कर दिया है।उल्लेखनीय है कि ‘ अनुभव ‘ अभियान के तहत रेंज के सभी थाना चौकियों और पुलिस कार्यालयों के क्यू आर कोड लगाये गये हैं , जिन्हें स्कैन करके कोई भी अपनी राय और सुझाव के साथ‌ अपना अनुभव साझा कर सकता है। यह फीडबैक सीधे पुलिस महानिरीक्षक के कार्यालय में आता है ,जहां से जिलेवार समीक्षा हेतु भेजा जा रहा है।

पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग ने जानकारी देते हुये बताया कि लॉन्च किये जाने के चौबीस घंटों के अंदर ही 100 से भी अधिक फीडबैक रेंज के विभिन्न जिलों से प्राप्त हुये हैं। पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय में इन फीडबैक को जिलेवार पृथक कर‌ उचित कार्यवाही, अच्छे और सही सुझावो पर अमल तथा संस्थागत सुधार की दृष्टि से जिलों में पुलिस अधीक्षकों को भेजा जा रहा है। जहां से प्रति हफ्ते इनकी समीक्षा करके इन प्राप्त फीडबैक के आधार पर की गई कार्यवाहियों की जानकारी ली जायेगी।आम जन भी पुलिस महानिरीक्षक की इस पहल से काफी संतुष्ट दिखाई दिये। जैसा उन्होंने फीडबैक में इसकी सराहना करते हुये बताया है कि यह काफी सरल और आसानी से फीडबैक सबमिट किया जा सकने वाला सिस्टम है , निश्चित ही पुलिस को इससे अपनी कार्यप्रणाली के सुधार की दृष्टि से सहायता मिलेगी। आईजी गर्ग ने अधिक से अधिक लोगों को अपने अनुभव , इस ‘ अनुभव ‘ कोड को स्कैन करके साझा करने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button