Chhattisgarh

जांजगीर-चांपा सांसद कमलेश जांगड़े संयुक्त समिति की सदस्य नामित

जांजगीर-चांपा, 05 सितम्बर 2026। जांजगीर-चांपा लोकसभा सांसद कमलेश जांगड़े को संसदीय दायित्व में एक और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है। उन्हें Foreign Contribution (Regulation) Amendment Bill, 2026 पर गठित संयुक्त समिति में सदस्य के रूप में नामित किया गया है।

लोकसभा द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार सांसद कमलेश जांगड़े को इस महत्वपूर्ण समिति में सदस्य की जिम्मेदारी सौंपी गई है। समिति में शामिल होकर वह विधेयक से जुड़े विभिन्न विषयों पर होने वाले विचार-विमर्श में सहभागिता करेंगी।

सांसद कमलेश जांगड़े ने इस जिम्मेदारी को महत्वपूर्ण दायित्व बताते हुए कहा कि समिति के माध्यम से विधेयक से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श में सक्रिय रूप से भाग लेते हुए जनहित और राष्ट्रहित में अपना योगदान देने का पूरा प्रयास करेंगी।

उन्होंने कहा कि जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र की जनता के विश्वास और आशीर्वाद को सदैव सर्वोपरि रखते हुए अपने संसदीय दायित्वों का पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करती रहेंगी।

Related Articles

Back to top button