Chhattisgarh

Bilaigarh : भारत जोड़ो यात्रा इंदौर मध्य प्रदेश के लिए प्रेमशिला नायक को नई जिम्मेदारी

बिलाईगढ़ ,22 नवंबर। भारत जोड़ो यात्रा के अंतर्गत इंदौर मध्य प्रदेश के लिए वनांचल के सक्रिय महिला नेत्री प्रेमशिला नायक प्रदेश महासचिव महिला कांग्रेस को जवाबदारी मिलने पर लोगों ने हर्ष जताते हुए उन्हें बधाई शुभकामनाएं प्रेषित किए हैं ।
जानकारी अनुसार बिलाईगढ़ विधानसभा के अंतर्गत वनांचल क्षेत्र के सक्रिय महिला नेत्री प्रेमशिला नायक प्रदेश महासचिव महिला कांग्रेस को प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ के द्वारा इंदौर मध्यप्रदेश में 27 से 30 नवंबर को आयोजित होने वाले भारत जोड़ो यात्रा में प्रेमशिला नायक को जवाबदारी मिलने पर क्षेत्रीय लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेंटी, मुख्यमंत्री एवं शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए नायक को बधाई शुभकामनाएं प्रेषित किए हैं।

प्रमुख रूप से वरिष्ठ कांग्रेस नेता छत्रसाल साहू ,बिलाईगढ़ राजा साहब ओमकारेश्वर शरण सिंह,पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष नेमीचंद केसरवानी पूर्व ब्लाक अध्यक्ष सोनाखान नल कुमार पटेल, मनीराम पंकज ,नारद पटेल, वर्धन पटेल ,गोपलाल पटेल ,शैलेंद्र देवांगन ,राम शंकर साहू, संजय गोयल, जान मोहम्मद ,रितेश डडसेना, भूपेंद्र नायक ,लक्ष्मी पटेल ,जवाहर पटेल, मोती साहू,संजय साहू, आदि ने बधाई शुभकामनाएं प्रेषित किए हैं।

Related Articles

Back to top button