Chhattisgarh

मंत्री अकबर ने वरिष्ठजनों से भेंट मुलाकात कर उनका हाल जाना

कवर्धा । केबिनेट मंत्री व कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर शुक्रवार को अपने एक दिवसीय कबीरधाम प्रवास के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए। मंत्री अकबर प्रवास के दौरान ग्राम सुकवापारा रोड़ बोडला में स्व. धर्मदास बंजारे और ग्राम बोड़ला में स्व. रामदास मानिकपुरीके परिजनों से उनके निवास स्थान पर पहुंचकर भेंट की।

मंत्री अकबर ने ग्राम धनोरा में शंकर सिंह, ग्राम बोड़ला में कुम्भराम हाठिले के परिवार के साथ कुछ समय भी बिताए। उन्होंने परिवार के सभी सदस्यों से भेंट कर सभी का हाल-चाल जाना। इस अवसर जनप्रतिनिधि सहित आसपास के ग्रामीजन और पंच-सरपंच जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button