मंडी प्रशासन ने नीलामी के लिए किया टोकन सिस्टम लागू: किसान और व्यापारी दोनों परेशान, 3 दिन से नहीं हो पाई धान की नीलामी

[ad_1]
रायसेन44 मिनट पहले
रायसेन में इन दिनों धान की अधिक मात्रा में आवक हो रही है। जिसके चलते पहली बार मंडी प्रशासन ने नीलामी के लिए टोकन सिस्टम लागू किया है। जिस कारण किसानों की फजीहत हो गई है। दशहरे मैदान में 3 दिन पहले से आए किसानों को टोकन नहीं मिलने से उनकी धान की तुलाई नहीं हो पाई। जिस कारण वे परेशान हो रहे हैं। पगनेश्वर से आए किसान मंगल सिंह ने बताया कि मंडी प्रशासन द्वारा टोकन दिया जा रहा है। पर जो किसान 2 से 3 दिन पहले आ रहे हैं। उनको किसी कारण बस टोकन नहीं मिल पाया जिस कारण उनके धान की तुलाई नहीं हो पाई।

पहले टोकन सिस्टम लागू नहीं हुआ था तो दशहरे मैदान में व्यापारियों द्वारा पहली लाइन से धान की नीलामी शुरू की जाती थी जो दोपहर तक आधी से ज्यादा नीलामी हो जाती थी पर जब से मंडी प्रशासन द्वारा टोकन सिस्टम लागू किया है। तब से व्यापारियों को भी नीलामी करने में दिक्कत हो रही है। क्योंकि किसानों को व्यवस्थित तरीके से टोकन नहीं मिल पा रहा है। जिस कारण नीलामी में देरी हो रही है। आज और कल सरकारी छुट्टी होने से नीलामी बंद है। जिस कारण 2 से 3 दिन पहले आए किसानों को भी मजबूरन 2 दिन दशहरे मैदान में ही बिताना पड़ेगा।
Source link