भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए युवा नेता: तेलंगाना राज्य के हैदराबाद पहुंचकर राहुल गांधी से की मुलाकात, कदम से कदम मिलाकर यात्रा में भी चले

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Katni
  • Reaching Hyderabad In Telangana State, Met Rahul Gandhi, Walked Step By Step In The Journey

कटनी30 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ों यात्रा निकाली जा रहे हैं। इसमें शामिल होने के लिए जिले के युवा कांग्रेस अध्यक्ष दिव्यांशू मिश्रा अंशु हैदराबाद पहुंचे। जहां पर युवा कांग्रेस अध्यक्ष ने सांसद राहुल गांधी से मुलाकात कर उनके साथ यात्रा भी की।

युवा कांग्रेस अध्यक्ष दिव्यांशु मिश्रा अंशु ने बताया कि देश के इतिहास की सबसे बड़ी और अनुशासन पूर्ण यात्रा में शामिल होने के लिए वे तेलंगाना राज्य के हैदराबाद गए थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी 135 करोड़ भारत वासियों की लड़ाई लड़ रहे हैं। देश में बढ़ती मंहगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और भाजपा के झूठ-फरेब के खिलाफ प्रतिदिन लाखों की संख्या में लोग यात्रा से जुड़ रहे हैं।

राहुल गांधी हजारों लोगों की सुन रहे समस्या
युवा कांग्रेस अध्यक्ष दिव्यांशु मिश्रा अंशु ने कहा कि उनके साथ हाथों में हाथ डालकर कदम से कदम मिलाकर भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होकर खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। युवा कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि भारत जोड़ों यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी हर दिन हजारों लोगों से मिलकर उनकी समस्या सुनते हैं। साथ ही भाजपा की जनविरोधी नीतियों की जानकारी देते हैं।

यात्रा 4 हजार किलोमीटर की तय करेगी यात्रा
बता दें कि भारत जोड़ो यात्रा जल्द मप्र में प्रवेश करने जा रही है। जिसमें युवा कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास, प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया के नेमृत्व में काफी संख्या में युवा साथी भारत जोड़ा यात्रा में शामिल होंगे। यात्रा देश भर में महीने में करीब 4 हजार किलोमीटर की दूरी पैदल तय करेगी।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button