गुटों में बटी कांग्रेस पर जीतू पटवारी बोले: पहले दिलों को जोड़े कार्यकर्ता तभी भारत जोड़ो यात्रा सफल होगी; सरकार पर तंज, कहा-विधायक के अतिक्रमण पर करें कार्रवाई

[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Mandsaur
- Worker To Connect Hearts First, Only Then India Jojo Yatra Will Be Successful, Said MLA Taunting The Government
मंदसौरएक घंटा पहले
कमलनाथ सरकार के पूर्व मंत्री व कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी मंदसौर प्रवास पर आए। उन्होंने कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओ से आने वाले चुनावों के लिए तैयार रहकर जीतोड़ मेहनत करने की बात कही।
वहीं गुटों में बटी कांग्रेस पर कहा कि पहले सभी कार्यकर्ता अपने दिलों को जोड़े तभी भारत जोड़ों यात्रा सफल हों पाएगी। इस दौरान उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं के पहुंचने की अपील भी की।
एक आंख एक हाथ बन्द कर कार्रवाई कर रही सरकार
प्रदेश में चल रहे माफिया अभियान पर सरकार आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एक आंख और एक हाथ से माफियाओं पर कार्रवाई कर रहे हैं। कांग्रेस ने कमलनाथ सरकार में निष्पक्ष रूप से कार्रवाई की थी ये शिवराज नहीं कर सकते।
उन्होंने कहा कि सीएम को असल में सही कार्रवाई करना है तो निष्पक्ष कार्रवाई कर के दिखाए। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि मंदसौर विधायक का घर नाले पर अतिक्रमण में बना है। सीएम में नैतिकता है तो निष्पक्ष रूप से जांच कर कार्रवाई कर के दिखाए। उन्होंने यह भी कहा की विधायक का घर टूटे वे इसलिए नही कह रहे हैं। सीएम से कह रहा हूं की वो न्याय करें।
Source link