गुर्जर समाज का दिवाली मिलन समारोह: समाज के जनप्रतिनिधियों का किया सम्मान, गुर्जर भवन में हुआ कार्यक्रम

[ad_1]

बुरहानपुर (म.प्र.)3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

रेवा गुर्जर समाज बुरहानपुर में रविवार दोपहर गुर्जर भवन संजय नगर में दीपावली स्नेह मिलन और जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह आयोजित किया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता बुरहानपुर जिला पंचायत उपाध्यक्ष गजानन महाजन ने की। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलित करके की गई।

निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का हुआ सम्मान

रेवा गुर्जर समाज बुरहानपुर के अध्यक्ष विनायक पाटिल, उपाध्यक्ष संजय महाजन ने बताया दीपावली स्नेह मिलन समारोह के साथ जनपद, नगर पंचायत, जिला पंचायत में निर्वाचित जनप्रतिनिधों का समाज की ओर से सम्मान किया। जिसमें जिला पंचायत उपाध्यक्ष गजानन महाजन, जनपद पंचायत अध्यक्ष सोनाली प्रदीप पाटिल, नेपानगर नगरपालिका अध्यक्ष भारती विनोद पाटिल, पार्षद नेपानगर वैशाली सुजीत पाटिल, जनपद पंचायत सदस्य संजय जगन्नाथ पाटिल, खकनार जनपद पंचायत सदस्य मनीषा विजय चौधरी सहित समाज के अन्य प्रतिनिधियों का सम्मान किया गया। संचालन दिलीप चौधरी ने किया।

समाज के लोग अच्छे पदों पर
इस दौरान समाज के दिलीप चौधरी ने कहा, आज गुर्जर समाज के लोग समाज में विभिन्न पदों पर हैं। जो जनप्रतिनिधि के बतौर समाज में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। समारोह में ऐसे लोगों का भी सम्मान किया।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button