बुरहानपुर की आरती बनी मिसेज महाराष्ट्र: अभिनेत्री संगीता बिजलानी के हाथों मिला सम्मान, कांग्रेस नेता की है भांजी

[ad_1]
बुरहानपुर7 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

बुरहानपुर के लोनी गांव की रहने वाली आरती महाजन ने मिसेज महाराष्ट्र का खिताब जीतकर परिवार का नाम रोशन किया है। यह किताब उन्हें पुणे में बॉलीवुड की प्रख्यात अभिनेत्री संगीता बिजलानी के हाथों से प्राप्त किया। आरती ग्राम लोनी के युवराज महाजन और अंजलि महाजन की सुपुत्री है जो कि बुरहानपुर में पली, बढ़ी है और शादी के बाद महाराष्ट्र चली गई। पुणे में आयोजित इस प्रतियोगिता में उन्होंने खिताब जीता है।
60 से ज्यादा महिलाओं ने हिस्सा लिया था
इस प्रतियोगिता में महाराष्ट्र की लगभग 60 महिलाओं ने हिस्सा लिया था। सभी को पीछे छोड़ते हुए आरती ने प्रत्येक राउंड में अपने आप को बेहतर साबित करते हुए फाइनल राउंड में स्थान बनाया और उनसे जो सवाल किया गया उसका जवाब उन्होंने बड़े बेहतरीन तरीके से दिया। जिसके चलते उन्हें विजेता घोषित किया गया। एक निजी फाइव स्टार होटल में आयोजित इस प्रतिस्पर्धा में आरती को 50000 से ज्यादा के पुरस्कार प्राप्त हुए हैं। उन्होंने इसके लिए पिछले 1 साल से कड़ी मेहनत की थी।
चाचा है कांग्रेस के नेता
आरती महाजन बुरहानपुर के कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष किशोर महाजन की भतीजी है। उनकी इस उपलब्धि पर परिवार के लोग खुश तो हैं ही साथ ही स्नेहीजन भी बधाईयां दे रहे हैं।

Source link