स्वच्छता सर्वेक्षण में पिछड़ा धार: प्रदेश में छठी रैंक, वेस्ट झोन में 15वे पायदान पर रहा

[ad_1]

धारएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 के नतीजे जारी हो गए हैं। 2 अक्टूबर को इसमें अलग-अलग श्रेणी में तमगा हासिल करने वाले निकायों को पुरस्कृत किया जाएगा। सर्वेक्षण में धार नगरपालिका को निराशाजनक परिणाम हासिल हुए है। धार नगर पालिका को 1 लाख से कम आबादी वाले शहर में छठां पायदान हासिल हुआ है। गत वर्ष हम प्रदेश में इस श्रेणी में प्रथम पायदान पर आए थे। इस तरह के परिणाम आने का मुख्य कारण गत वर्ष लंबे समय तक नगरपालिका में स्थाई सीएमओ का अभाव रहा है। शहर के सफाई मित्रों ने बेहतर तरीके से दिन-रात काम किया है, लेकिन पब्लिक फीडबैक और अन्य मानकों पर कम अंक आने से धार की रैंकिंग घटी है। सर्वेक्षण में 7500 अंक मिलना थे, लेकिन 5 हजार 44 अंक हासिल हुए है। सड़कों की सफाई में कमजोर साबित हुए है। वहीं दस्तावेज संधारण में भी कम अंक प्राप्त हुए है। इसी तरह अंक कम मिलने के कारण रैंकिंग घटी है।

देरी से शुरू हुई गतिविधियां

जिले में धार नगरपालिका मुख्यालय का निकाय है। यहां पर सभी प्रमुुख प्रशासनिक अधिकारियों के कार्यालय है और उनकी सतत कार्य निगरानी रहती है। यही कारण है कि निकाय में स्वच्छता अभियान जैसे कामों पर सतत काम किया जाता है। इसके बावजूद प्रदेश में छटीं रैंकिंग और वेस्ट झोन की रैंकिंग में 15वीं रैंक पर भी धार फिसल गया है। इस तरह के परिणाम आने का मुख्य कारण स्वच्छता अभियान की गतिविधियों में लेटलतीफी रही है। धार में स्थाई सीएमओ ना होने के कारण प्रशासनिक अधिकारियों को प्रभार दिया गया था। कई प्रशासनिक अधिकारियों के पास एक से अधिक विभागों के प्रभार थे। जिसके कारण नगरपालिका में उनकी प्रभारी के तौर पर भूमिका औपचारिक रही। नतीजे में कई मानकों पर गतिविधियां देर से शुरू हई। इसका असर सर्वेक्षण की रैंकिंग में आया है।

अनवरत प्रक्रिया, फिर करेंगे काम

नगरपालिका के स्वच्छता सर्वेक्षण में कमजोर प्रदर्शन के बाद सीएमओ निशिकांत शुक्ला ने पुुन: बेहतर काम के साथ बेहतर परिणाम हासिल करने का दावा किया है। श्री शुक्ला ने कहा कि स्वच्छता कार्य अनवरत और प्रतिदिन की प्रक्रिया है। सर्वेक्षण भी लगातार सर्वे के मानकों की कसौटी पर कसने के लिए किए जाते है। इसका मुुख्य उद्देश्य यही होता है कि स्वच्छता कार्यों में कसावट आए। मुझे जून माह में प्रभार मिला है। हम सतत काम कर रहे हैं और उम्मीद है कि अगले वर्ष हम फिर नंबर-1 के खिताब को हासिल करेंगे।

फैक्ट फाइल

-2021 में प्रदेश में पहले स्थान मिला।

-2021 में ही वेस्ट जोन में छठी रैंक रही।

-2022 में वेस्ट जोन में 15 रैंक आई।

-2022 में प्रदेश में छठे स्थान पर आया।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button