सागर में मंत्रियों के गढ़ में कांग्रेस का सूपड़ा साफ: खुरई और गढ़ाकोटा नपा में कांग्रेस ‘0’, कर्रापुर में सिर्फ 2 सीट जीत सकी, BJP ने तीन निकायों में 64 सीटें जीती

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Sagar
  • Congress ‘0’ In Khurai And Gadhakota, Could Win Only 2 Seats In Karrapur, BJP Won 64 Seats In Three Bodies

सागर6 घंटे पहलेलेखक: जितेंद्र तिवारी

सागर जिले के नगरीय निकायों पर भाजपा का कब्जा।

नगरीय निकाय चुनाव में सागर जिले में भाजपा की आंधी के सामने कांग्रेस टिक नहीं सकी। भाजपा ने अपने अजेय गढ़ सागर में एक बार फिर नगरीय निकाय चुनाव में परचम लहराया है। कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है। जिले की तीनों नगरीय निकायों में भाजपा ने कब्जा जमाया है। वहीं जिले के दो मंत्रियों के गढ़ खुरई और गढ़ाकोटा नगर पालिका में कांग्रेस एक भी पार्षद की सीट जीतने में सफल नहीं हो पाई। कांग्रेस को सिर्फ नरयावली विधानसभा की कर्रापुर नगर परिषद में 2 सीट मिली हैं।

सागर जिले की खुरई नपा में 32 वार्ड और गढ़ाकोटा नगर पालिका के 23 वार्ड व कर्रापुर नगर परिषद में 15 वार्डों के लिए पार्षद के चुनाव थे। शुक्रवार को मतगणना के बाद परिणामों की घोषणा हो गई है। जिसमें तीन नगरीय निकायों के 70 वार्डों में से भाजपा ने 64 वार्डों में जीत दर्ज की है। वहीं कांग्रेस के खाते में सिर्फ 2 वार्ड की आए हैं। इसके अलावा एक वार्ड में बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी ने जीत दर्ज कराई है। 3 वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है।

जीत के बाद भाजपा में जश्न शुरू हुआ।

जीत के बाद भाजपा में जश्न शुरू हुआ।

खास बात यह है कि नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह के गढ़ खुरई नगर पालिका और पीडब्ल्यूडी मंत्री गोपाल भार्गव के गृहनगर गढ़ाकोटा नगर पालिका में कांग्रेस एक भी वार्ड जीतने में कामयाब नहीं हो सकी है। नरयावली विधानसभा की कर्रापुर नगर परिषद के 15 वार्डों में से भाजपा ने 9 वार्डों में जीत हासिल की। वहीं कांग्रेस 2 वार्डों में ही जीत पाई। 1 वार्ड में बसपा और 3 वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशी जीते हैं। चुनाव में कांग्रेस को मिली करारी हार के बाद सगंठन स्तर पर मंथन शुरू हो गया है।
गढ़ाकोटा में भार्गव और खुरई में मंत्री सिंह की साख लगी थी दांव पर
सागर जिले की खुरई और गढ़ाकोटा नगर पालिका मध्यप्रदेश सरकार के दो मंत्रियों के गढ़ होने के कारण चुनाव खास हो गए थे। यहां चुनाव में मंत्रियों की साख दांव पर लगी थी। खुरई नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह का विधानसभा क्षेत्र है। वे यहां से विधायक हैं। मंत्री सिंह के दबदबा के चलते खुरई नगर पालिका में मतदान से पहले ही 21 वार्डों में भाजपा के पार्षद निर्विरोध चुने गए थे। 11 वार्डों में मतदान हुआ था। परिणाम घोषित होने पर सभी वार्डों में भाजपा के प्रत्याशियों ने जीत हासिल की।

इस जीत से क्षेत्र में मंत्री सिंह का प्रभाव और बढ़ गया है। वहीं गढ़ाकोटा प्रदेश के पीडब्ल्यूडी मंत्री गोपाल भार्गव का गृहनगर है। गढ़ाकोटा नगर पालिका चुनाव में मंत्री भार्गव के साथ उनके बेटे अभिषेक भार्गव की साख दांव पर लगी थी। अभिषेक भार्गव ने चुनाव में जमीनी स्तर पर काम किया। नतीजा नपा के सभी 23 वार्डों में भाजपा को जीत मिली। जिससे मंत्री भार्गव के साथ ही उनके बेटे अभिषेक भार्गव का क्षेत्र में दबदबा बढ़ा है।

परिणाम घोषित होने के बाद कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे अभिषेक भार्गव।

परिणाम घोषित होने के बाद कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे अभिषेक भार्गव।

आरोपों के बीच कर्रापुर में जीती भाजपा
कर्रापुर नगर परिषद चुनाव में नरयावली विधायक प्रदीप लारिया की साख दांव पर लगी थी। विधानसभा क्षेत्र की नगर परिषद होने के कारण विधायक लारिया यहां शुरू से ही एक्टिव थे। उन्होंने घर-घर जाकर जनसंपर्क भी किया। वहीं कांग्रेस ने भी कर्रापुर नगर परिषद चुनाव जीतने के लिए पूरी ताकत झोंकी।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने चुनाव प्रचार किया। भाजपा पर धमकी देने, मतदाताओं को प्रलोभन देने और चुनाव में पैसे बांटने जैसे कई आरोप लगाए। आरोप लगाकर शिकायतें की और भाजपा को घेरने की कोशिश की। लेकिन चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद कांग्रेस के हाथ कर्रापुर नगर परिषद में सिर्फ 2 ही वार्ड आए। 9 वार्डों में भाजपा जीती। वहीं 1 वार्ड में बसपा और 3 वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत दर्ज कराई है। कर्रापुर नप में भाजपा की जीत से नरयावली विधायक लारिया का कद बढ़ा है।

कार्यकर्ताओं ने दखाए विक्ट्री साइन।

कार्यकर्ताओं ने दखाए विक्ट्री साइन।

जिले के सभी 17 नगरीय निकायों में भाजपा का कब्जा
दो महीने पहले जिले के सागर नगर निगम समेत 14 नगरीय निकायों में चुनाव हुए थे। दो चरणों में हुए चुनाव में जिले की नगर निगम समेत नगर पालिका व नगर परिषदों में भाजपा ने कब्जा जमाया था। इस दौरान कर्रापुर, खुरई और गढ़ाकोटा में चुनाव नहीं हुए थे। लेकिन अब चुनाव हो चुके हैं। सागर जिले के सभी 17 नगरीय निकायों में भाजपा ने बहुमत हासिल किया है। इन निकायों में भाजपा की नगर सरकार बनेगी।

कर्रापुर नगर परिषद में भाजपा ने मनाया जीत का जश्न।

कर्रापुर नगर परिषद में भाजपा ने मनाया जीत का जश्न।

तीन निकायों के परिणामों पर एक नजर

नगरीय निकाय कुल वार्ड भाजपा कांग्रेस अन्य
गढ़ाकोटा नगर पालिका 23 23 0 0
खुरई नगर पालिका 32 32 0 0
कर्रापुर नगर परिषद 15 09 02 03 (1बसपा)

एक नजर…जिले में दो माह पहले हुए निकाय चुनाव के परिणाम

नगरीय निकाय कुल वार्ड भाजपा कांग्रेस अन्य
नगर निगम सागर 48 40 07 01
मकरोनिया नपा 18 10 05 03
रहली नपा 15 12 02 01
शाहपुर नगर परिषद 15 11 03 01
सुरखी नगर परिषद 15 11 00 04
बिलहरा नगर परिषद 15 09 00 06
बंडा नगर परिषद 15 09 04 02
शाहगढ़ नगर परिषद 15 08 04 03
राहतगढ़ नगर परिषद 15 10 03 02
बांदरी नगर परिषद 15 15 00 00
बरोदियाकलां नगर परिषद 15 15 00 00
मालथौन नगर परिषद 15 15 00 00
देवरी नगर पालिका 15 11 02 02
बीना नगर पालिका 25 17 05 02 (1-आप)

गढ़ाकोटा नगर पालिका फाइनल रिजल्ट: भाजपा प्रत्याशी दीपा ने दर्ज कराई सबसे बड़ी जीत, वार्ड 21 में निर्दलीय प्रत्याशी को मिले सबसे कम वोट

खुरई नगर पालिका वार्ड वार नतीजे:वार्ड 13 में रही दिखी कड़ी टक्कर, 179 वोट से भाजपा कैंडीडेट को मिली जीत

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link