विधायक रामबाई कलेक्टर से बोलीं- ढोर हो क्या?: दमोह में सबके सामने कहा-बदतमीज और बेवकूफ; आंखें फूट गई क्या?

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Damoh
  • MLA Rambai Parihar From Patharia Assembly Reprimanded The Collector, The Collector Said Will Get The FIR Done

दमोह4 घंटे पहले

दमोह जिले के पथरिया विधानसभा से विधायक रामबाई सिंह परिहार एक बार फिर अपने विवादित बयान के चलते चर्चा में हैं। उन्होंने दमोह कलेक्टर को सबके सामने कहा-आंखें फूट गई क्या? कलेक्टर हो कि ढोर। उन्होंने कलेक्टर के लिए बेवकूफ और बदतमीज जैसे शब्दों का प्रयोग भी किया। कलेक्टर ने कहा कि विधायक ने ये सब प्लानिंग के तहत किया है। उनके खिलाफ मैं FIR कराऊंगा। विधायक रामबाई शुक्रवार को महिलाओं के साथ कलेक्ट्रेट पहुंची थी।

दरअसल, पथरिया विधानसभा के नरसिंहगढ़ में शुक्रवार को जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया था। इसमें प्रमुख अधिकारी नहीं पहुंचे। यहां पर बहुत सारी महिलाएं अपनी समस्याएं लेकर पहुंची थीं। विधायक रामबाई को इस बात पर गुस्सा आया, तो वह उन महिलाओं को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंच गई। इसके बाद कलेक्टर को चैंबर से बाहर बुलाया और फिर उनका गुस्सा फूट पड़ा। विधायक ने महिलाओं की समस्याएं बताई, तो कलेक्टर ने नियमों का हवाला देकर कार्रवाई करने की बात कही। कलेक्टर ने बार-बार चेक करा लेंगे जैसे शब्दों का उपयोग किया, तो विधायक भड़क गई और उन्होंने अपना आपा खोते हुए कलेक्टर के लिए ढोर, बेवकूफ और बदतमीज जैसे शब्द उपयोग किए।

रामबाई कलेक्टर से बोलीं- आपकी आखें फूट गई क्या?
विधायक रामबाई ने गुस्से में कहा कि क्या आपकी आंखें फूट गई है, या फिर आप ढोर हो? उन्होंने कलेक्टर से कहा कि तुझे 2 रुपए की अक्ल नहीं है। इस दौरान कलेक्टर विधायक की बात को अनसुना करते रहे और मौजूद महिलाओं से समस्या के समाधान का आश्वासन देते रहे।

कलेक्ट्रेट में विधायक रामबाई महिलाओं को लेकर पहुंची थी।

कलेक्ट्रेट में विधायक रामबाई महिलाओं को लेकर पहुंची थी।

चैंबर में बैठे रहते हैं कलेक्टर- विधायक
मीडिया से चर्चा करते हुए विधायक ने बताया कि कलेक्टर एसी चैंबर में बैठे रहते हैं। जनता परेशान है और 15 साल से लोगों की समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है। प्रदेश के मुख्यमंत्री देश के प्रधानमंत्री के जन्मदिन के मौके पर लोगों की समस्याओं का समाधान करने के लिए शिविर आयोजित कर रहे हैं, लेकिन वह केवल औपचारिकता निभा रहे हैं। कोई जवाबदार अधिकारी मौके पर नहीं पहुंच रहा है, इसलिए लोगों को लेकर कलेक्ट्रेट आई थी। कलेक्टर को समस्या बताई तो वह बार-बार कह रहे हैं, जांच करा लेंगे, चेक करा लेंगे। इसलिए उन्हें गुस्सा आ गया।

इस खबर पर आप अपनी राय यहां दे सकते हैं।

कलेक्टर ने कहा- FIR कराएंगे
इस मामले में कलेक्टर एस कृष्ण चेतन्य का कहना है कि विधायक ने पूरे प्लानिंग के साथ यह हरकत की है। इसलिए वह उनके खिलाफ एफआईआर करा रहे हैं। उन्होंने एसपी को इस मामले की जानकारी दे दी है।

दमोह कलेक्टर का प्रोफाइल
दमोह कलेक्टर एस कृष्ण चेतन्य 2013 बैच के आईएएस ऑफिसर है। उनकी ट्रेनिंग छिंदवाड़ा में हुई। पहली पोस्टिंग रीवा के मऊगंज में SDM के बतौर हुई, जहां 17 महीने का कार्यकाल रहा। इसके बाद शहडोल जिला पंचायत में सीईओ के तौर पर 2017 से 2019 तक का कार्यकाल रहा। 2019 से इंदौर नगर निगम में एडीशनल कमिश्नर के पद पर कार्य किया। यहां करीब 2 साल बिताए। इसके बाद 17 महीने से दमोह कलेक्टर के रूप में सेवाएं दे रहे हैं।

पहले भी विवादों में रह चुकी है रामबाई

विधायक रामबाई की छवी एक दबंग विधायक के रूप में है। वो अक्सर अपने बयानों को लेकर विवादों में रहती है। इससे पहले भी वे इस तरह के बयान दे चुकी है। सात महीने पहले रामबाई परिहार ने पुलिस को दबंगई दिखाई थी। यातायात व्यवस्था को लेकर उन्होंने पुलिस अधिकारियों को फटकार लगाई थी। उन्होंने पुलिस को चेतावनी देते हुए कहा था कि ट्रैफिक व्यवस्था ठीक नहीं कि, तो वह खुद मैदान में उतर आएंगी। पढ़िए पूरी खबर…

पुलिस अधिकारियों को फटकार लगाते हुए विधायक रामबाई।

पुलिस अधिकारियों को फटकार लगाते हुए विधायक रामबाई।

सरकारी कर्मचारियों को सिखाया था रिश्वत का गणित
करीब एक साल पहले विधायक रामबाई परिहार का एक वीडियो सामने आया था। जिसमें वे सरकारी कर्मचारियों को रिश्वत का गणित बता रही थी। दरअसल पथरिया के लोगों ने उनसे रिश्वत के संबंध में शिकायत की थी। इस दौरान वे कार्रवाई करने के बजाय पंचायत के आरोपी कर्मचारियों को भ्रष्टाचार का गणित समझाने लगीं। उन्होंने कहा कि एक हजार रुपए तक की रिश्वत लेने में कोई बुराई नहीं है। आटे में नमक बराबर रिश्वत चलती है। पढ़िए पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link