VIDEO बनाकर लड़की से 10 साल तक रेप: ग्वालियर में 15 साल की उम्र से पड़ोसी कर रहा था दुष्कर्म, पति को बताई आपबीती

[ad_1]

ग्वालियर8 घंटे पहले

एक लड़की 10 साल तक गैंग रेप का दर्द झेलती रही। 15 साल की उम्र में पड़ोसी ने शादी का झांसा देकर रेप किया। वीडियो भी बना लिया। फिर सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड करने की धमकी दी। ब्लैकमेल करते हुए जीजा और दोस्तों से भी रेप करवाया। लड़की की शादी के बाद भी नहीं छोड़ा। अब लड़की की उम्र 25 साल है। परेशान होकर सुसाइड की ठान ली। इससे पहले पति को सारी बात बताई। थाने में जब पुलिस को लड़की ने आपबीती बताई, तो वह भी हैरान रह गई। पुलिस ने शुक्रवार को मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला ग्वालियर के सिरोल हुरावली इलाके का है। पढ़िए, पीड़िता की जुबानी, गैंगरेप के दर्द की कहानी…।

बात 2012 की है। तब मेरी उम्र 15 साल थी। 10वीं में पढ़ती थी। घर के पास ही रहने वाले रिंकू उर्फ रुकवेन्द्र उर्फ राज सेंगर (जाटव) से दोस्ती थी। एक दिन रिंकू अपने घर ले गया। यहां शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। इस दौरान अश्लील VIDEO भी शूट कर लिया। इसके बाद ब्लैकमेल करने लगा। रिंकू ने वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड करने की धमकी दी। आए दिन अपने पास बुलाता था। मेरा शारीरिक शोषण करता। कुछ दिन तक यह चला। उसके बाद रिंकू अपने दोस्त धर्मेन्द्र सोनकर के रूम पर ले जाने लगा। वहां रिंकू के अलावा धर्मेन्द्र सोनकर और रिंकू का जीजा विक्रम ने गैंगरेप किया। ऐसा एक बार नहीं, बल्कि कई बार किया गया। उन्होंने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। डर के मारे मैं चुप रही। किसी को कुछ नहीं बताया। अंदर ही अंदर घुटती रही। तीन साल पहले ही मुरैना में शादी हुई। लगा शादी के बाद सब ठीक हो जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। शादी के बाद भी ब्लैकमेलिंग जारी रही। कभी पति को मारने की धमकी देकर बुलाते तो कभी पति को वीडियो दिखाकर रिश्ता तुड़वाने की धमकी देकर। लगातार उसके साथ गलत काम किया।

पिता-भाई ने दी धमकी, कहा- मुंह बंद रखना

लगातार शोषण और ब्लैकमेलिंग से परेशान हो चुकी थी। हिम्मत कर इसकी शिकायत रिंकू के बड़े भाई टिल्लू और पिता पंचमसिंह से की। लगा- ये लोग रिंकू को समझाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। आरोपी के पिता और भाई ने मदद करने के बजाय उल्टा उसे ही धमकाया। उनका कहना था कि यदि तुमने मुंह खोला, तो तुम्हारे परिवार को जान से मार देंगे।

एक बार सुसाइड की ठान ली थी

परेशान होकर मैंने सुसाइड तक की ठान ली थी। सोचा- सुसाइड से पहले एक बार पति को आपबीती बता देती हूं। इसके बाद पति और पिता को पूरी बात बताई। उन्होंने समझाया और हिम्मत दी। फिर थाने लेकर आए।

(जैसा पीड़िता ने दैनिक भास्कर को बताया।)

एएसपी शहर राजेश दंडौतिया का कहना है कि मामला मुरैना में शून्य पर दर्ज हुआ था। घटनाक्रम सिरोल का होने पर ग्वालियर के सिरोल थाने केस डायरी आई है। जिस पर केस दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। बाकी आरोपियों की तलाश कर रहे हैं।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link