तीन नगरीय निकायों में मतदान शुरू: 86 हजार से ज्यादा मतदाता करेंगे मतदान, 66 वार्डों में 289 उम्मीदवारों के भाग्य का करेंगे फैसला

[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Betul
- More Than 86 Thousand Voters Will Vote, Will Decide The Fate Of 289 Candidates In 66 Wards
बैतूल4 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

जिले के तीन नगरीय निकायों में आज 66 वार्डों के पार्षद प्रत्याशियों के लिए मतदान हो रहा है। नगरपालिका परिषद सारणी, चिचोली और आठनेर में 289 उम्मीदवार चुनाव मैदान में अपना भाग्य आजमा रहे हैं। आज 86 हजार से ज्यादा मतदाता मतदान कर प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।
सारणी, चिचोली, आठनेर में मतदान शुरू
जिले की एक नगरपालिका और दो नगर परिषद में आज आम निर्वाचन है। इनमें नगर पालिका परिषद सारनी में वार्डों की संख्या 36 है, जहां 75 मतदान केन्द्रों पर 69522 मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसी प्रकार नगर परिषद चिचोली में 15 वार्ड और 15 मतदान केन्द्र हैं। नगरीय क्षेत्र में कुल 7123 मतदाता हैं। नगर परिषद आठनेर में 15 वार्ड और 15 मतदान केन्द्र हैं। नगरीय क्षेत्र में कुल 9749 मतदाता हैं।
अधिकांश पर त्रिकोणीय मुकाबला
इस नगरीय निकाय चुनाव में सारणी के 36 वार्डों में पांच पर त्रिकोणीय मुकाबला है, जबकि शेष 31 पर कांग्रेस भाजपा के उम्मीदवारों के बीच आमने सामने की टक्कर है। चिचोली में 15 वार्डों में 9 पर उम्मीदवारों के बीच त्रिकोणीय घमासान है। यहां 4 वार्डों में कांग्रेस भाजपा के बीच सीधा मुकाबला है। आठनेर नगर परिषद में भी यही स्थिति है ।यहां 13 वार्डों में तीन उम्मीदवारों के बीच त्रिकोणीय संघर्ष होगा, जबकि दो पर भाजपा कांग्रेस के बीच टक्कर हो रही है।
जानिए किसका था कब्जा
जिन तीन निकायों में कल 27 सितम्बर को वोट डाले जाएंगे। इनमें दो पर भाजपा और एक पर निर्दलीय का कब्जा था। पिछले चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए हुए सीधे चुनाव में सारणी नगरपालिका में अध्यक्ष पद पर निर्दलीय आशा महेंद्र भारती अध्यक्ष चुनी गई थी। चिचोली में भाजपा के संतोष मालवीय, आठनेर में भाजपा के सूरज राठौर का कब्जा था। सारणी में जहां 24 भाजपा, 9 कांग्रेस, 1 कम्युनिस्ट, 2 निर्दलीय पार्षद थे। वही आठनेर में 8 भाजपा, 7 कांग्रेस, चिचोली में 4 कांग्रेस और 11 भाजपा के पार्षद चुने गए थे।
Source link