National

धांसू कंप्यूटर गेम का मिनी वर्जन अब मोबाइल पर खेलें, फ्री में डाउनोड कर सकते हैं

लोकप्रिय PC गेम साइबरपंक 2077 को हाल ही में जरूरी पैच अपडेट दिया गया है, जिसके बाद मिनी-गेम इसका हिस्सा बना है। यह मिनी-गेम मोबाइल डिवाइसेज पर भी फ्री में डाउनलोड कर खेला जा सकता है।

महंगे गेमिंग कंप्यूटर खरीदना सबसे बस की बात नहीं होती और यही वजह है कि गेमिंग पसंद करने वाले यूजर्स भी अब मोबाइल डिवाइसेज बेहतर लगते हैं। लोकप्रिय गेम Cyberpunk 2077 बनाने वाले CD प्रोजेक्ट ने इस गेम के लिए पैच 1.6 अपडेट रोलआउट किया है। साथ ही इस गेम के डिवेलपर ने एक मिनी-गेम रोच रेस नाम से लॉन्च किया है। इस मिनी-गेम को वैसे तो बड़ी स्क्रीन पर आर्केड मशीन्स की मदद से खेला जा सकता है, लेकिन यही अनुभव आपको स्मार्टफोन पर भी मिल सकता है।

एंड्रॉयड और आईफोन यूजर्स को यह मिनी-गेम खेलने का मौका फ्री में मिल रहा है और नया गेम गूगल प्ले स्टोर और ऐपल ऐप स्टोर दोनों पर लिस्ट किया गया है। इस गेम में प्लेयर्स को किसी तरह के इन-ऐप परचेज नहीं करने होंगे और कोई विज्ञापन भी नहीं दिखाए जाएंगे। 

साइड-स्क्रॉलिंग प्लेटफॉर्मर गेम है रोच रेस
CD प्रोजेक्ट मोबाइल गेम एक फ्री-टू-प्ले साइड-स्क्रॉलिंग प्लेटफॉर्मर है, जिसमें विचर फ्रेंचाइज के गेराल्ट से जुड़े ट्रस्टी स्टीड रोच को दिखाया गया है। घोड़े पर सवार इस कैरेक्टर को रास्ते में आने वाली हर मुश्किल से बचाने का काम आपका होगा। गेम्स की विचर सीरीज के अलग-अलग जादुई नजारे आपको देखने को मिलेंगे।

नाइट सिटी में भी गेमिंग कर सकेंगे आप
साइबरपंक 2077 के साथ आप यह गेम नाइट सिटी में खेल पाएंगे। इसके लिए नॉर्थसाइड, जापान टाउन और द ग्लेन अपार्टमेंट्स में आर्केड मशीनें लगाई गईं हैं। बेहतर गेमिंग करने वाले प्लेयर्स को कैश और आइटम्स के तौर पर स्पेशल रिवॉर्ड्स मिलेंगे। 

Related Articles

Back to top button