जांजगीर-चांपा: महिला कमांडो से मारपीट और अभद्रता का मामला, SP बंगले पहुंचकर लगाई न्याय की गुहार

जांजगीर-चांपा, 09 नवंबर 2026 । जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम महंत की महिला कमांडो ने मारपीट और अभद्रता के मामले में SP विजय कुमार पाण्डेय (IPS) से मुलाकात कर शिकायत दर्ज कराई है। महिला कमांडो ने घटना की जानकारी देते हुए आरोपियों के खिलाफ उचित वैधानिक कार्रवाई की मांग की।
जानकारी के अनुसार, 6 नवंबर 2026 को गांव के श्यामलाल और उसके साथियों द्वारा महिला कमांडो के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की गई थी। इस घटना से आहत महिला कमांडो ने SP के बंगले पहुंचकर उन्हें पूरे मामले से अवगत कराया और न्याय की गुहार लगाई।
SP विजय कुमार पाण्डेय ने महिला कमांडो की शिकायत को गंभीरता और संवेदनशीलता से सुना। उन्होंने आश्वासन दिया कि मामले की आवश्यक जांच कराई जाएगी और मारपीट एवं अभद्रता करने वाले संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध शीघ्र नियमानुसार उचित वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।




