CM BHAGHEL ने विश्व रेडक्रॉस दिवस पर शुभकामनाएं दी

रायपुर , 07 मई (प्रभात लहर) । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 8 मई को विश्व रेडक्रॉस दिवस पर सभी रेडक्रॉस वॉलिंटियर्स को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने संदेश में कहा है कि हमें हमेशा संकट के समय में सब कुछ त्यागकर सभी की जान बचाने के लिए  समर्पित रहना चाहिए। रेडक्रॉस ने बिना किसी भेद-भाव के विश्वभर में मानवता के कल्याण के लिए सदैव तत्पर रहने का कार्य किया है। उनका सेवाभाव और समर्पण सबके के लिए अनुकरणीय है।