Entertainment

750 से ज्यादा आर्टिस्ट्स और 2700 VFX शॉट्स के साथ तैयार हो रही ‘स्वयंभू’, मेकर्स ने दिखाया ग्रैंड विजुअल स्केल

मुंबई। Swayambhu को लेकर दर्शकों के बीच लगातार उत्साह बढ़ता जा रहा है। Nikhil Siddhartha स्टारर इस फिल्म ने अपने टीज़र और पहले गाने ‘रा रा धीवरा’ के जरिए पहले ही जबरदस्त चर्चा बटोर ली है। अब मेकर्स ने फिल्म के पोस्ट-प्रोडक्शन से जुड़ा एक खास बिहाइंड-द-सीन्स (BTS) वीडियो जारी कर इसकी भव्यता की नई झलक दिखाई है।

सच्ची घटनाओं से प्रेरित और सेंगोल की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर आधारित यह फिल्म भारत की वीरता, संस्कृति और गौरवशाली विरासत को बड़े पर्दे पर भव्य अंदाज में पेश करने जा रही है। रिलीज़ हुए टीज़र को अब तक 18 मिलियन से अधिक व्यूज़ मिल चुके हैं, जबकि फिल्म का पहला ट्रैक ‘रा रा धीवरा’ भी यूट्यूब पर 13 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

हाल ही में जारी BTS वीडियो में अभिनेता निखिल सिद्धार्थ और मशहूर सिनेमैटोग्राफर K. K. Senthil Kumar वीएफएक्स स्टूडियो का दौरा करते नजर आए। वीडियो में दोनों कलाकारों और तकनीकी टीम के साथ मिलकर वीएफएक्स शॉट्स का निरीक्षण करते और पोस्ट-प्रोडक्शन कार्य की बारीकियों पर चर्चा करते दिखाई दिए।

मेकर्स के अनुसार, फिल्म को हाई-क्वालिटी सिनेमाई अनुभव देने के लिए 750 से अधिक सीजी आर्टिस्ट्स दिन-रात काम कर रहे हैं। वहीं फिल्म में 2700 से ज्यादा वीएफएक्स शॉट्स शामिल किए जा रहे हैं। मेकर्स का कहना है कि दर्शकों को बेहतरीन विजुअल अनुभव देने के लिए हर तकनीकी पहलू पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

सोशल मीडिया पर यह अपडेट साझा करते हुए मेकर्स ने बताया कि फिल्म का काम तेजी से जारी है और रिलीज़ डेट का ऐलान पूरी तैयारी और परफेक्शन के साथ किया जाएगा।

फिल्म का निर्देशन Bharath Krishnamachari कर रहे हैं। संगीत Ravi Basrur ने दिया है, जबकि एडिटिंग का जिम्मा Tammiraju संभाल रहे हैं। लगभग 170 दिनों तक चली शूटिंग के साथ यह हाल के वर्षों की सबसे बड़े स्तर पर बनाई जा रही फिल्मों में गिनी जा रही है।

पिक्सेल स्टूडियोज के बैनर तले भुवन और श्रीकर द्वारा निर्मित ‘स्वयंभू’ को भारत के स्वर्णिम इतिहास और सांस्कृतिक विरासत को समर्पित एक भव्य सिनेमाई प्रस्तुति माना जा रहा है। यह फिल्म समर 2026 में दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

Related Articles

Back to top button