बिलासपुर में बस स्टैंड पर चाकू लहराकर लोगों को डरा रहा युवक गिरफ्तार, रतनपुर पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत भेजा जेल

बिलासपुर, 20 अक्टूबर। जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र में मदनपुर बस स्टैंड के पास धारदार चाकू दिखाकर लोगों को डराने-धमकाने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक धारदार चाकू जब्त कर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 19 अक्टूबर 2026 को रतनपुर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि मदनपुर बस स्टैंड के पास एक युवक हाथ में धारदार चाकू लेकर लोगों को डरा-धमका रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए TI निरीक्षक निलेश पाण्डेय ने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया और तत्काल पुलिस टीम को मौके पर रवाना किया।
पुलिस टीम ने मदनपुर बस स्टैंड के पास घेराबंदी कर आरोपी विकास दुबे (25 वर्ष), पिता रमाकांत दुबे, निवासी मदनपुर, थाना रतनपुर को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक धारदार चाकू बरामद हुआ, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया।
आरोपी को थाने लाकर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। इसके बाद उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। इस कार्रवाई में TI निरीक्षक निलेश पाण्डेय, प्रधान आरक्षक कौशल राम खुटे, आरक्षक पवन ठाकुर और आकाश डोंगरे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।




