छतरपुर में सागर लोकायुक्त का छापा: चंदला तहसील के लिपिक को 3500 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार

[ad_1]
छतरपुर (मध्य प्रदेश)एक घंटा पहले
- कॉपी लिंक

छतरपुर जिले की चंदला तहसील में सागर लोकायुक्त ने शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे छापामार कार्रवाई की। जिसमें बछौना सर्किल प्रभारी लिपिक को 3 हजार 5 सौ रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
आवेदक कमलेश कुशवाहा ने बताया कि बछौन सर्किल प्रभारी लिपिक (बाबू) नारायण अहिरवार ने BPL राशन कार्ड बनवाने के एवज में 5 हजार की रिश्वत की मांग की थी जिसकी डील 4,500 में तय हुई थी। जिसमें हजार रुपए वह पहले ही दे चुका था। आज बकाया राशि 3 हजार 5 सौ रुपए देना था। जिसकी शिकायत मैने सागर लोकायुक्त में दर्ज कराई थी। शिकायत पर तत्काल कार्रवाई करते हुए लोकायुक्त टीम ने रैकी कर लिपिक नारायण को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
खबरें और भी हैं…
Source link
Follow Us