Chhattisgarh

Janjgir Champa Crime: शादी का झांसा देकर नाबालिग से अनाचार, आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा, 07 नवंबर 2026। जिले में नाबालिग बालिकाओं के विरुद्ध अपराधों पर कार्रवाई करते हुए बलौदा पुलिस ने शादी का प्रलोभन देकर नाबालिग से अनाचार करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता की शिकायत पर आरोपी दुर्गेश बरेठ (23 वर्ष) के खिलाफ थाना बलौदा में अपराध क्रमांक 550/2026 दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई थी। शिकायत के मुताबिक, आरोपी पहले से पीड़िता का परिचित था। इसी जान-पहचान का फायदा उठाकर उसने पीड़िता को शादी करने का प्रलोभन दिया और उसके साथ जबरन अनाचार किया।

मामले की विवेचना के दौरान बलौदा पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया। विवेचना में सामने आए तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।

आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 64(2)(m), 69 तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 4 और 6 के तहत कार्रवाई की गई है।

इस कार्रवाई में निरीक्षक मनोहर सिन्हा, सहायक उपनिरीक्षक रामदुलार साहू, महिला प्रधान आरक्षक रामकुमारी मार्को एवं महिला आरक्षक रुखमणी निर्मलकर का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button