भिंड में भांजे ने मामी को गोली मारी: खेती की जमीन को लेकर हुआ विवाद, मामी घायल, पालतू कुत्ते की मौत

[ad_1]

भिंड9 घंटे पहले

घायल महिला का उपचार कराते हुए।

भिंड में जमीन विवाद को चलते एक भांजे में अपने मामी को गोली मार दी। इस घटना में मामी गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं मामा के घर का पालतू कुत्त को गोली लगने से मौत हो गई। इस घटना के बाद घायल महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल में लाया गया। ये मामला उमरी थाना क्षेत्र के ग्राम रूर का है। उमरी पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी।

दरअसल, रूर में रहने वाले प्रशांत यादव और डिडी गांव के रहने वाले प्रमोद यादव व मनोज यादव सगे मामा भांजे है। इन दोनों परिवार में जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद चला आ रहा था। प्रमोद व मनोज की रूर गांव में प्रशांत के घर ननिहाल है और उनके नाना में जमीन अपनी बेटी यानी प्रमोद की मां को दी थी। बताया जा रहा है कि प्रशांत ने मनोज और प्रमोद की मां के नाम की जमीन पर कब्जा कर लिया था। इस बात काे लेकर नौ बजे विवाद हुआ। प्रमोव व मनोज, दोनों जमीन को लेकर मामा के घर रूर गांव पहुंचे थे। जहां घर में मौजूद मामी मिथलेशी पत्नी प्रशांत यादव से विवाद हो गया। मनोज और प्रमोद ने मिलकर अवैध हथियारों से फायरिंग कर दी। इस घटना में गोली लगने से घर के पालतू कुत्ते की मौत हो गई। साथ ही गोली लगने से मामी मिथलेशी भी गोली लगने से घायल हो गई। ये घटना की सूचना मिलते ही उमरी पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटना के बाद दोनों आरोपित भाई मौके से भाग निकले7 उमरी थाना प्रभारी मलखान सिंह परिहार का कहना हैकि घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कर दिया है। हालत गभीर होने से ग्वालियर भेज दिया है। हालांकि पुलिस ने दोनो भांजो के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस तलाश में जुटी है।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button