Entertainment

बहन अलाना की Mehandi Seremani में अनन्या पांडे ने लूटी महफिल, पिंक लहंगे में दिखीं बेहद खूबसूरत….

Alanna Panday Mehendi Ceremony: बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक के बाद एक सितारें शादी के बंधन में बंध रहे है। हाल ही में स्वरा भास्कर ने दिल्ली में अपने ब्वॉयफ्रेंड संग शादी रचाई। वहीं अब अनन्या पांडे की कजिन बहन अलाना पांडे भी जल्द शादी के बंधन में बंधने वाली हैं।

दो साल पहले उन्होंने विदेशी ब्वॉयफ्रेंड आइवर मैक्रे संग सगाई की थी। वहीं अब ये कपल शादी करने जा रहा है। आज यानी मंगलवार से प्री-वेडिंग फंक्शन की शुरुआत हो चुकी है। आज अलाना की मेहंदी सेरेमनी हो रही है, जिसमें पूरा पांडे और खान परिवार समेत कुछ बॉलीवुड की हस्तियां शामिल हुई है।

अलाना और आइवर मैक्रे की मेहंदी सेरेमनी एक्टर सोहेल खान के घर हो रही हैं। इस दौरान होने वाली दुल्हन की भी एक झलक सामने आई। अपनी मेहंदी सेरेमनी के लिए अलाना ने ग्रीन कलर के हेवी लहंगे में खूबसूरत नजर आई। इसपर उन्होंने लाइट ज्वैलरी कैरी की हैं। वहीं अनन्या के आउटफिट की बात करें तो उन्होंने पिंक और सिल्वर कलर का लहंगे में नजर आई, जिसमें वह काफी सुंदर लग रही है। साथ ही उन्होंने बालों में मैसी पोनीटेल किया है। उनके पैरेंट्स चंकी पांडे, भावना पांडे, बहन रायसा पांडे भी नजर आई।

Related Articles

Back to top button