सीएम मोहन यादव पहुंचे हमीदिया अस्पताल, घायलों से कर रहे मुलाकात

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव हमीदिया अस्पताल पहुंच गए हैं। वे यहां बैरागढ़ क्षेत्र में स्थित पटाखा फैक्ट्री में ब्लॉसके दौरान घायल हुए लोगों से मुलाकात कर रहे है और उनका हालचाल जान रहे हैं।

मध्यप्रदेश के हरदा में मगरदा रोड स्थित बैरागढ़ रेहटा नामक जगह पर स्थित पटाखा फैक्ट्री में मंगलवार सुबह आग लग गई। इसके बाद भयानक विस्फोट होने लगे। ब्लास्ट इतने तेज थे कि आसपास की इमारतों को भी उन्होंने हिला दिया। इस दुर्घटना में 11 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है। यह आंकड़ा और भी बढ़ सकता है। 100 से अधिक घायल हैं। कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Related Articles

Back to top button