“स्वच्छता ही सेवा” के तहत हरिद्वार रेलवे स्टेशन के सामने नवीन धीवर ने किया स्वच्छता श्रमदान

हरिद्वार, 06 अक्टूबर 2026। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सेवा के 25 व र्ष पूर्ण होने के अवसर पर चलाए जा रहे “स्वच्छता ही सेवा” संकल्प के तहत आज सुबह 7:30 बजे हरिद्वार रेलवे स्टेशन के सामने भाजपा मछुआरा प्रकोष्ठ जिला जांजगीर-चांपा के जिला संयोजक नवीन धीवर ने स्वच्छता अभियान में श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया।
नवीन धीवर हरिद्वार से रेल मार्ग द्वारा जांजगीर-नैला लौटने के लिए सुबह करीब 7:00 बजे रेलवे स्टेशन पहुंचे। स्टेशन की इंक्वायरी से जानकारी मिली कि कलिंगा उत्कल एक्सप्रेस लगभग 11:00 बजे आएगी, यानी ट्रेन करीब चार घंटे विलंब से पहुंचेगी।
समय का सदुपयोग करते हुए नवीन धीवर ने स्टेशन परिसर में सफाई कार्य कर रही श्रीमती बाला से झाड़ू उपलब्ध कराने का आग्रह किया। झाड़ू मिलने के बाद उन्होंने हरिद्वार रेलवे स्टेशन के सामने स्वयं सफाई करते हुए स्वच्छता के प्रति जागरूकता और सेवा भावना का संदेश दिया।
उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। हमें अपने आसपास के सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ रखने के लिए स्वयं आगे आकर श्रमदान करना चाहिए। समय का सदुपयोग करते हुए किया गया यह छोटा-सा प्रयास भी समाज में सकारात्मक संदेश देता है।
सेवा भावना—जिंदाबाद!
जय हिंद! जय छत्तीसगढ़!




