Chhattisgarh
सेवानिवृत्त हुए कर्मचारी का बंछोर ने किया सम्मान

जामुल / सीएसईबी विद्युत वितरण केन्द्र जामुल से सेवानिवृत्त हुए लाईनमेन प्रभात जंघेल का बिदाई समारोह उनके निवास लवकुश नगर वार्ड 13 जामुल मनाया गया। प्रभात जंघेल ने अपने इस 40 वर्षों के शानदार सेवा का अनुभव और क्षेत्र की जनता से मिले स्नेह को सभी के बीच साझा किया।

इस यादगार पलो में मुख्य रूप से पूर्व पालिका अध्यक्ष रेखराम बंछोर, भाजपा मंडल अध्यक्ष बंटी गुप्ता, पूर्व पार्षद मेघनाथ साहू, भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ सदस्य दीपक सिंह, शिव वर्मा, देव नारायण मिश्रा, विद्युत वितरण केन्द्र जामुल जे ई सौरभ यादव , देवांगन बाबू सहित विद्युत विभाग जामुल के कर्मचारियों ने श्री जंघेल के विदाई समारोह में भाग लिये एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें बधाई दिए ।
Follow Us




