भाजपा अजा मोर्चा का बस्ती संपर्क अभियान: रैली निकालकार योजनाओं की दी जानकारी, मोर्चा प्रभारी सहित बड़ी संख्या में शामिल हुए भाजपाई

[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Agar malwa
- Information Given About The Plans By Taking Out The Rally, Including The In charge Of The Front, BJP Participated In Large Numbers
आगर मालवा44 मिनट पहले
भारतीय जनता पार्टी अजा मोर्चा आगर मालवा के नेतृत्व में शुक्रवार दोपहर छावनी नाका चौराहा से बस्ती संपर्क अभियान के तहत बस्ती संपर्क करते हुए रैली निकाली गई। रैली के दौरान बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता हाथों में भाजपा का झंडा लिए शामिल हुए।
रैली छावनी झंडा चौक, रातोडिया तालाब रोड, मालीपुरा होते हुए अस्पताल चौराहा पहुंची। फिर तहसील चौराहा होते हुए रैली पुरानी कृषि उपज मंडी पहुंची। यहां रैली का समापन किया गया। रैली के दौरान कार्यकर्ता लोगों से संपर्क कर शासन की योजनाओं की जानकारी देते दिखाई दिए। वहीं नारेबाजी कर चल रहे थे।
रैली में मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष और अजा मोर्चा प्रभारी पंकज जोशी, जिला प्रभारी गोपाल आचार्य, पूर्व जिला प्रभारी सुशील कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सिंह बरखेड़ी, महामंत्री ओम मालवीय, कैलाश कुंभकार, पूर्व जिला अध्यक्ष करणसिंह यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि भेरूसिंह चौहान के अलावा भाजपा के जिलेभर के नेता रैली में शामिल हुए। रैली भाजपा अजा मोर्चा जिला अध्यक्ष मधु गहलोत के नेतृत्व में निकाली गई।

Source link