सोनी सब के पुष्पा इम्पॉसिबल के सेट पर छाया दिवाली का रंग, कलाकारों ने स्वादिष्ट व्यंजनों, मस्ती और साथ मिलकर जश्न मनाया

मुंबई, 7 नवंबर, 2026: सोनी सब का पुष्पा इम्पॉसिबल दर्शकों को पुष्पा (करुणा पांडे) के सफर से रूबरू कराता है, जहाँ वह पारिवारिक जीवन, रिश्तों और अप्रत्याशित चुनौतियों के उतार-चढ़ाव का सामना करती हैं। सभी को यह पता चलने के बाद कि टाइगर (मुकुल हरीश), पुष्पा का जैविक बेटा है, चिराग (नितिन बाबू) और टाइगर के बीच तनाव और बढ़ गया है।
हालाँकि, पुष्पा की जिंदगी में चल रही तमाम परेशानियों के बीच ऑफस्क्रीन कलाकारों ने सेट पर एक साथ मिलकर दिवाली का जश्न मनाया और पारंपरिक परिधानों, स्वादिष्ट व्यंजनों तथा ढेर सारी मस्ती के साथ इस अवसर को खास बना दिया। कलाकारों के लिए यह जश्न एक सुखद विराम और साथ मिलकर समय बिताने का बेहतरीन मौका था। करुणा पांडे, मुकुल हरीश और मुस्कान बामने ने साथ मिलकर दिवाली मनाने के अपने सबसे पसंदीदा पलों को साझा किया।
पुष्पा की भूमिका निभा रहीं करुणा पांडे ने साझा किया, “दिवाली का मेरा सबसे पसंदीदा हिस्सा अपने आसपास की जगह को सजाना है। मुझे लगता है कि इससे घर हो या सेट, हर जगह सकारात्मकता और अपनापन आ जाता है। हमने बहुत सारे दीये प्रज्ज्वलित किए और मैंने एक खूबसूरत रंगोली भी बनाई। मुझे त्यौहारों से जुड़ी ये छोटी-छोटी खुशियां और परंपराएं बहुत पसंद हैं, और ये जश्न को और भी खास बना देती हैं।”

टाइगर की भूमिका निभा रहे मुकुल हरीश ने साझा किया, “सेट पर दिवाली सेलिब्रेशन का सबसे अच्छा हिस्सा निश्चित रूप से खाना था। वहाँ मिठाइयों की इतनी सारी वैरायटी थीं और मैंने लगभग सभी का लुत्फ उठाया। दिवाली के दौरान मिठाइयों से खुद को दूर रखना मुश्किल होता है, खासकर तब जब आपके आसपास इतनी सारी मिठाइयाँ हों। हमने साथ मिलकर बहुत अच्छे से जश्न मनाया, खाना साझा किया और त्यौहारों के माहौल का भरपूर आनंद लिया। सेट पर वह दिन वाकई बहुत मजेदार था।”
शनाया की भूमिका निभा रहीं मुस्कान बामने ने साझा किया, “मुझे त्यौहारों पर सजना-संवरना बहुत पसंद है, इसलिए सेट पर दिवाली मनाना मेरे लिए बेहद रोमांचक था। सभी बहुत खूबसूरती से तैयार हुए थे और पूरे सेट पर त्यौहारों का बेहद प्यारा माहौल था। हम सभी एक साथ जुटे, तस्वीरें खिंचवाईं, ढेर सारा स्वादिष्ट खाना खाया और एक-दूसरे के साथ समय बिताने का आनंद लिया। ऐसा लग रहा था मानो एक बड़ा परिवार साथ मिलकर दिवाली मना रहा हो और मैंने इस दौरान बहुत अच्छा समय बिताया।”
देखिए पुष्पा इम्पॉसिबल, सोमवार से शनिवार रात 9:30 बजे, सिर्फ सोनी सब पर।




